Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़teachers in up will now get leave holidays on this day too know what is special in the calendar of 2024

यूपी में शिक्षकों को अब इस दिन भी मिलेगा अवकाश, जानें 2024 के कैलेंडर में क्‍या है खास

नए साल 2024 में बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में 117 दिन का अवकाश रहेगा। 26 दिनों का ग्रीष्मकालीन अवकाश, 15 दिन का शीतकालीन अवकाश मिलेगा। पहली बार शिक्षकों को पितृ विसर्जन पर भी अवकाश मिलेगा।

Ajay Singh वरिष्‍ठ संवाददाता, मुरादाबादSun, 31 Dec 2023 12:13 AM
share Share

School Teachers Holidays: नए साल 2024 में बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में 117 दिन का अवकाश रहेगा। इसमें 26 दिनों का ग्रीष्मकालीन अवकाश और 15 दिन का शीतकालीन अवकाश मिलेगा। पहली बार शिक्षकों को पितृ विसर्जन पर भी अवकाश मिलेगा। इससे पहले महिला शिक्षकों को पांच दिन का अतिरिक्त अवकाश मिलता था। इसके अलावा इस बार बसंत पचंमी का भी अवकाश दिया जा रहा है। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने 2024 का अवकाश एवं शैक्षणिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में खास यह है कि इस बार शिक्षकों को पितृ विसर्जन पर अवकाश मिलेगा। इससे पहले ये व्यवस्था नहीं थी। हालांकि महिला शिक्षकों को हरितालिका तीज अथवा हरियाली तीज, करवा चौथ, संकटा चतुर्थी एवं हलषष्ठी/ललई छठ, जिउतिया व्रत/अहोई अष्टमी का अवकाश मिलता था। इस बार भी उन्हें यह अवकाश अनुमन्य है। इस बार ग्रीष्मावकाश 20 मई से 15 जून तक और शीतकालीन अवकाश 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक रहेगा। 

जारी कैलेंडर के अनुसार साल 2024 में 41 ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन अवकाश, 36 त्योहार और पर्व और 52 रविवार साप्ताहिक अवकाश को मिलाकर कुल 129 छुटि्टयां होनी हैं। हालांकि इनमें से 12 त्योहार/पर्व और ग्रीष्मकालीन अवकाश रविवार के दिन पड़ रहे हैं, जिस कारण शिक्षकों को 12 साप्ताहिक अवकाश कम मिलेंगे। अगले साल कुल 233 दिन पढ़ाई होगी।

अपने विवेक से तीन छुट्टी दे सकेंगे प्रधानाचार्य 
इनके अलावा तीन छुट्टियां स्कूल के प्रधानाचार्य अपने विवेक से दे सकेंगे लेकिन उसकी सूचना डीआईओएस को देनी होगी। होली पर दो और दीपावली पर गोवर्धन पूजा और भैया दूज सहित तीन दिन की छुट्टी होगी। महापुरुषों के जन्म दिवसों पर उनके योगदान के बारे में बच्चों को बताया जाएगा। यहां उल्लेखनीय है कि माध्यमिक विद्यालयों में विवाहित महिलाओं के लिए करवा चौथ वृत की छुट्टी रहती है। वहीं अलग-अलग क्षेत्रों में मनाए जाने वाले वृत त्योहारों जैसे हरितालिका तीज, हरियाली तीज, संकटा चतुर्थी, हल षष्ठी/ललई छठ, जीउतिया व्रत/अहोई अष्टमी जैसे त्योहारों के लिए पिछले साल कैलेंडर में कोई उल्लेख नहीं था। बाद में मांग उठने पर अलग से आदेश कर इन त्योहारों पर छुट्टियां घोषित की गई थीं। इस साल कैलेंडर में ही इन छुट्टियों का उल्लेख कर दिया गया है। करवा चौथ पर पहले की तरह ही छुट्टी रहेगी। वहीं अन्य व्रत त्योहारों पर किन्हीं दो पर महिला शिक्षकों को छुट्टी मिल सकेगी।

इस-इस  दिन रहेंगी छुट्टियां

15 जनवरी  सोमवार  मकर संक्रान्ति

17 जनवरी  बुधवार  गुरुगोविन्द सिंह जयन्ती

25 जनवरी  गुरुवार मो० हजरत अली का जन्म दिवस

26 जनवरी शुक्रवार  गणतंत्र दिवस

14 फरवरी बुधवार बसन्त पंचमी

24 फरवरी शनिवार संत रविदास जयन्ती

08 मार्च शुक्रवार महाशिवरात्रि

24 मार्च रविवार होलिका दहन

25 मार्च सोमवार होली

29 मार्च शुक्रवार गुडफाइडे

01 अप्रैल ईस्टर मनडे

11 अप्रैल गुरुवार ईद-उल-फितर 

14 अप्रैल रविवार डा० भीमराव अम्बेडकर जी का जन्मदिवस

17 अप्रैल बुधवार राम नवमी

21 अप्रैल रविवार महावीर जयन्ती

21 मई से 30 जून 2024 तक गर्मी की छुट्टी

17 जुलाई बुधवार मोहर्रम

15 अगस्त गुरुवार स्वतन्त्रता दिवस

19 अगस्त सोमवार रक्षाबन्धन

25 अगस्त रविवार चेहल्लुम

26 अगस्त सोमवार जन्माष्टमी

16 सितम्बर सोमवार ईद-ए-मिलाद/बारावफात

17 सितम्बर मंगलवार विश्वकर्मा पूजा/अनन्त चतुर्दशी

02 अक्टूबर बुधवार महात्मा गांधी जयन्ती

12 अक्टूबर शनिवार दशहरा महानवमी / विजय दशमी

30 अक्टूबर बुधवार नरक चतुर्दशी 

31 अक्टूबर गुरूवार दीपावली

02 नवम्बर शनिवार गोवर्धन पूजा

03 नवम्बर रविवार मैयादूज/चित्रगुप्त जयन्ती

15 नवम्बर शुक्रवार गुरुनानक जयन्ती / कार्तिक पूर्णिमा

24 नवम्बर रविवार गुरूतेग बहादुर शहीद दिवस 

25 दिसम्बर बुधवार क्रिसमस-डे

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें