Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़some people are feeling bad when ram temple is being built op Rajbhar attacked congress samajwadi party

राममंदिर बन रहा है तो कुछ लोगों को बुरा भी लग रहा है, ओपी राजभर ने कांग्रेस-सपा पर बोला हमला 

सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर एकबार फिर हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस के राहुल गांधी और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को आड़े हाथों लिया।

Ajay Singh हिन्‍दुस्‍तान, गोरखपुरMon, 8 Jan 2024 08:09 AM
share Share

Omprakash Rajbhar in Gorakhpur: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर एकबार फिर हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस के राहुल गांधी और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है। इसको देखकर कुछ लोगों को बुरा भी लग रहा है। ये वही लोग हैं जो मंदिर नहीं बना पाए। अब सवाल उठा रहे हैं कि मंदिर क्यों बन रहा है। नहीं बनना चाहिए। देश विभिन्नताओं का देश है। कोई न कोई तो नाराज होता रहेगा। राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा का निमंत्रण मिला है। वहां जरूर जाउंगा।

सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविवार को चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र के कुसम्ही कोठी चौराहे पर गुलामी छोड़ो समाज जोड़ो रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सपा सुप्रीमो को दोस्त बनाने नहीं आता। वह दो बार बसपा और दो बार कांग्रेस से गठबंधन कर नाता तोड़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस के राहुल को भी देख चुकी हैं। सपा व बसपा का भी शासन देखा है। आज देश और प्रदेश में जो काम जो रहा है, वह पूर्व की सरकार में नहीं हो सका। महिला आरक्षण बिल लागू होने जा रहा है।

मायावती का अखिलेश को दलित विरोधी कहना सही 
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को दलित विरोधी कहने का समर्थन किया। बसपा सुप्रीमो ने सही कहा है। प्रमोशन में आरक्षण सपा ने खत्म किया। तमाम अनुसूचित जाति के महापुरुषों के नाम पर गरीबों के लिए बनी विकासपरक योजनाओं को सपा ने खत्म किया।

लागू हो समान शिक्षा कानून 
पूर्व मंत्री ने कहा कि आज देश में बेरोजगारी चरम पर है। रोजगारपरक शिक्षा की आवश्यकता है। एक समान शिक्षा का कानून भी देश में पास होना चाहिए। इस दौरान पूर्व मंत्री अरविंद राजभर, सुनील सिंह, रामानन्द बौद्ध, आयोजक जितेंद्र सिंह, चुन्नीलाल, रामललित चौधरी, सद्दू खान, बृजेश चौहान, राजू पटेल, अमरदीप सिंह, विमलेश , दुर्गेश पांडेय, श्याम बिहारी यादव मौजूद रहे।

खरमास के बाद बनेंगे मंत्री
ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि 15 जनवरी को खरमास खत्म होगा। उसके बाद प्रदेश सरकार के मंत्रीमंडल में फेरबदल होगा। इसमें उन्हें मंत्री बनने का मौका मिलेगा। इसके लेकर आश्वासन मिला है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें