Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़Ram belongs everyone whether I get invitation or not I will definitely go Ayodhya will not tell date Shivpal singh yadav

राम सबके हैं, निमंत्रण मिले न मिले अयोध्या जरूर जाऊंगा, तारीख नहीं बताऊंगा, बोले शिवपाल

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मंत्री शिवपाल यादव ने कहा कि हम अयोध्या भगवान श्री राम के दर्शन के लिए अवश्य जाएंगे। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मेरे पास निमंत्रण आए या न आए।

वरिष्ठ संवाददाता कानपुरSun, 31 Dec 2023 03:02 PM
share Share

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मंत्री शिवपाल यादव ने कहा कि हम अयोध्या भगवान श्री राम के दर्शन के लिए अवश्य जाएंगे। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मेरे पास निमंत्रण आए या न आए। भगवान राम सबके हैं। कण-कण में विराजमान हैं। काकादेव स्थित अन्नपूर्णा आयुर्वेद संस्थान के 18 साल पूरे होने पर आयोजित कल्याण उत्सव में भाग लेने आए शिवपाल यादव ने पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए। कहा कि अयोध्या में श्री राम मंदिर में दर्शन करने तो जाएंगे ही, भले ही कोई कुछ कहता रहे। हमने विधानसभा अध्यक्ष से कहा है कि पक्ष-विपक्ष सभी को निमंत्रण दें। बोले, हम कभी भी जा सकते हैं पर यह नहीं बताएंगे कब जाएंगे।  

लोकसभा चुनाव गठबंधन संग लड़ा जाएगा 

निमंत्रण के बारे में पूछे जाने पर कहा कि निमंत्रण से क्या फर्क पड़ता है। भगवान राम तो सभी के हैं। कोई भी जा सकता है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव की तैयारियां चल रही हैं। सपा चुनाव में गठबंधन के साथ ही उतरेगी। कार्यकर्ताओं से कहा कि बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करें। 2024 में बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। शिवपाल ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य जो कह रहे हैं वह उनके विचार हैं। इसका पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है। पार्टी उनके विचारों के बारे में अपनी स्थिति स्पष्ट कर चुकी है। उन्हें सलाह भी दी गई है। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें