Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़pre monsoon temperature rises again before monsoon heat increases imd alert issued for the next two days

Pre Monsoon: मॉनसून से पहले फिर उछला तापमान, गर्मी बढ़ी; अगले दो दिन के लिए जारी हुआ ये अलर्ट 

पूर्वी उत्‍तर प्रदेश में प्री मानसून गतिविधियों की सक्रियता कम हो गई। आसमान में बादल छंट गए हैं। सूरज एक बार फिर गर्मी बढ़ाने लगा है। इसके कारण दिन-रात के तापमान में उछल आ गया है।

Pre Monsoon: मॉनसून से पहले फिर उछला तापमान, गर्मी बढ़ी; अगले दो दिन के लिए जारी हुआ ये अलर्ट 
Ajay Singh वरिष्ठ संवाददाता, गोरखपुरSat, 8 June 2024 12:34 AM
हमें फॉलो करें

Pre Monsoon Activities: पूर्वी यूपी में प्री मानसून गतिविधियों की सक्रियता कम हो गई। आसमान में बादल छंट गए हैं। सूरज एक बार फिर गर्मी बढ़ाने लगा है। इसके कारण दिन और रात के तापमान सामान्य से ऊपर उछल गए हैं।  शुक्रवार को दिन और रात के तापमान में कुल नौ डिग्री सेल्सियस का उछाल हुआ। जिसमें दिन के अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस और रात के न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ। इसके कारण शुक्रवार से उमस और गर्मी बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में हीट वेव (लू) शुरू हो जाएगी। रात में भी भीषण गर्मी पड़ेगी।

जिले में गुरुवार को मौसम सुहाना हुआ था। सुबह तेज रफ्तार के साथ पुरवा हवा चली थी। झमाझम बारिश भी हुई। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को नौ मिलीमीटर(मिमी) बारिश हुई थी। मौसम के मिजाज में बदलाव के कारण दिन और रात का तापमान सामान्य से कम हो गया था।

दिन चढ़ने के साथ लाल हुआ सूरज 
शुक्रवार को मौसम एक बार फिर तल्ख होने लगा। आसमान में बदल छंट गए। हवाओं का रुख बदल कर पछुआ हो गया। दिन चढ़ने के साथ सूरज और लाल हुआ।

बीते 24 घंटे में दिन के तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस हो गया। यह सामान्य से करीब तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं सूरज ढलने के बाद भी गर्मी के सितम से लोगों को राहत नहीं मिली। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में भी जबरदस्त इजाफा हुआ है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा। यह गुरुवार के मुकाबले चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है।

अनुमान बेहद गर्म रहेंगे एक हफ्ते
मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वांचल में अगले एक हफ्ते बेहद गर्म होने वाले हैं। दिन का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। शनिवार से ही तापमान में इजाफा होना शुरू हो जाएगा। बताया जा रहा है कि सोमवार और मंगलवार को जबरदस्त हीट वेव रहेगी। इस दौरान रात भी बेहद गर्म रहेगी।

लेटेस्ट   Hindi News,   बॉलीवुड न्यूज,  बिजनेस न्यूज,  टेक ,  ऑटो,  करियर ,और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें