Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़Maharaj ji Yogi Adityanath will have recommend him Shivpal Yadav took dig at om prakash Rajbhar wait to become minister

महाराज जी से उनकी सिफारिश करनी पड़ेगी...राजभर के मंत्री बनने के इंतजार पर शिवपाल ने ली चुटकी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि तीन राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान व छत्तीसगढ़ में आया चुनाव परिणाम आम जनता का जनादेश है। इसे सभी विपक्षी पार्टियों को सबक....

Dinesh Rathour हिन्दुस्तान, बांसडीह (बलिया) Mon, 4 Dec 2023 12:25 PM
share Share

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि तीन राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान व छत्तीसगढ़ में आया चुनाव परिणाम आम जनता का जनादेश है। इसे सभी विपक्षी पार्टियों को सबक के साथ स्वीकार करना चाहिए। चुनाव परिणाम की समीक्षा करते हुए हम पार्टी व संगठन को मजबूत करेंगे। सुभासपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के मंत्री बनने के इंतजार पर भी शिवपाल यादव ने चुटकी ली। 

नपं सहतवार की चेयरमैन सरिता सिंह के आवास पर सोमवार को पहुंचे शिवपाल सिंह यादव ने पूर्व चेयरमैन स्व. स्वर्ण प्रभा सिंह को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मीडिया से बातचीत में शिवपाल ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ‘इंडिया’ गठबंधन के राष्ट्रीय नेताओं के साथ बातचीत कर चुनाव लड़ेगी तथा केन्द्र की भाजपा सरकार का देश से सफाया कर देगी। बसपा के ‘इंडिया’ गठबंधन में शामिल होने के सवाल पर सपा महासचिव ने कहा कि यह पार्टी के शीर्ष नेता बातचीत कर तय करेंगे।

भाजपा से दूरी बनाने वाले सभी दलों को इंडिया गठबंधन में शामिल किया जाएगा। प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए शिवपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार बजट ही खर्च नहीं कर पाती है। सरकार की सभी योजनाएं पूरी तरह फेल हैं। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के प्रदेश मंत्रिमंडल में शामिल होने के सवाल पर शिवपाल सिंह यादव ने चुटकी लेते हुए कहा कि लगता है, ‘महाराज जी’ से उनकी सिफारिश करनी पड़ेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें