Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़Freedom fighter Tejpal Singh National Kavi Sammelan Mushaira organized

स्वतंत्रता सेनानी तेजपाल सिंह की याद में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन, कविताओं के जरिए दी श्रद्धांजलि

मालूम हो कि स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय महाशय तेजपाल सिंह यूपी में नोएडा के गांव सरफाबाद के रहने वाले थे। महाशय तेजपाल सिंह के जीवन का एक बहुत बड़ा हिस्सा आजादी के लिए संघर्ष करते हुए बीता।

Niteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान, नोएडाSun, 20 Aug 2023 03:18 PM
share Share

भारत सरकार की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव की समापन बेला पर स्वातंत्र्य वीरों को श्रद्धांजलि देने के लिए देशभर में ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत यदुकुल पुनर्जागरण मिशन द्वारा स्वतंत्रता सेनानी स्व. महाशय तेजपाल सिंह की पावन स्मृति में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन और मुशायरे का आयोजन का आयोजन किया गया। मालूम हो कि यह आयोजन नोएडा के सेक्टर 73 स्थित यदु पब्लिक स्कूल में हुआ। 

कौन हैं महाशय तेजपाल सिंह?
स्वतंत्रता सेनानी स्व. महाशय तेजपाल सिंह नोएडा के गांव सरफाबाद के रहने वाले थे। महाशय तेजपाल सिंह के जीवन का एक बहुत बड़ा हिस्सा आजादी के लिए संघर्ष करते हुए बीता। उन्होंने गांधी जी के नेतृत्व में कई आंदोलनों में प्रमुखता से हिस्सा लिया। स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने के कारण जेल भी गए। आर्य समाजी होने के नाते महाशय जी का साहित्य और संस्कृति से गहरा जुड़ाव था। गांव के लोग बताते हैं कि स्वतंत्रता आंदोलन के समय महाशय जी गांव के लोगों को आल्हा, देशभक्ति गीत एवं प्रमुख स्वतंत्रता सेनानियों के किस्से और कविताएं सुनाया करते थे। महाशय जी का पूरा जीवन गांव व समाज की सेवा करते हुए बीता।

पूर्व सांसद DP यादव ने भी सुनाई कविताएं
महाशय जी के बेटे एवं पूर्व सांसद तथा मंत्री DP यादव ने भी कवि सम्मेलन में अपनी कविताएं पढ़ीं। कविताएं पढ़ते हुए यादव ने अपने पिता जी को भी याद किया और बताया कि पिता जी का कविताओं से गहरा रिश्ता था। पिता जी हर रोज हमें विभिन्न विषयों पर कविताएं सुनाया करते थे। देशभक्ति एवं राष्ट्रवाद पिता जी की कविताओं का प्रिय विषय था। मैं यह जानता हूं कि मैं कोई बहुत बड़ा कवि नहीं हूं लेकिन आज मैं जो भी कविताएं लिखता हूं वह सब पिता जी से बचपन में सुनी कविताओं की ही देन है। यादव ने प्रसिद्ध कवि स्व. गोपाल दास नीरज से अपनी मित्रता का भी जिक्र किया। अभी हाल ही में दिल्ली में आयोजित विश्व पुस्तक मेले में वाणी प्रकाशन, नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित DP यादव की कविताओं का संकलन ‘वक्त साक्षी है’ का विमोचन हुआ था।

भव्य रहा राष्ट्रीय कवि सम्मेलन
इस राष्ट्रीय कवि सम्मेलन और मुशायरे में देश के कई नामचीन कवियों जैसे ताहिर फराज, डॉ. विष्णु सक्सेना, अकील नोमानी, डॉ. दिनेश रघुवंशी, डॉ. कीर्ति काले, अर्जुन सिसोदिया, मुमताज नसीम, डॉ. राजीव राज, डॉ. सोनरूपा विशाल, आलोक यादव आदि ने शिरकत की। उन्होंने अपनी कविताओं और गजलों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता ताहिर फराज और संचालन डॉ. दिनेश रघुवंशी ने किया। इस कार्यक्रम में श्रोतागण भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें