Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़Even flood water could not dampen spirits grooms they left their cars and boarded boat and brought their brides home

बाढ़ का पानी भी नहीं डिगा सका दूल्हों के हौसले, कार छोड़कर नाव पर हुए सवार, घर ले आए अपनी-अपनी दुल्हन

बारिश और नेपाल से पानी छोड़े जाने के बाद बाढ़ ने यूपी से लेकर बिहार तक तबाही मचा दी है। नदियों का जलस्तर बढ़ने से प्रदेश के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए। पानी हाईवे तक पहुंच गया।

हिन्दुस्तान पाली (हरदोई)Fri, 12 July 2024 02:02 PM
share Share

बारिश और नेपाल से पानी छोड़े जाने के बाद बाढ़ ने यूपी से लेकर बिहार तक तबाही मचा दी है। नदियों का जलस्तर बढ़ने से प्रदेश के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए। पानी हाईवे तक पहुंच गया। जिसके चलते कई रास्तों को बंद करना पड़ गया। बाढ़ सबसे ज्यादा परेशानी उनके लिए बन गई जिनके घर शादियां थीं। हालांकि बाढ़ दूल्हे के हौसलों को नहीं डिगा सकी। दूल्हे अपने-अपने घरों से दुल्हन को लेने के लिए गाड़ी से निकले। लेकिन रास्ते में पानी भर जाने के कारण गाड़ी चालक ने उन्हें रास्ते में ही उतार दिया। दूल्हे ने फिर भी हार नहीं मानी और दो घंटे तक नाव का इंतजार किया।

नाव आने के बाद दूल्हे लड़की के दरवाजे पर पहुंच गए। अगले दिन अपनी-अपनी दुल्हन को लेकर दोनों दूल्हे वापस घर के लिए निकले, लेकिन बाढ़ के पानी ने उनकी फिर भी पीछा नहीं छोड़ा। पानी ज्यादा होने के कारण कोई अपने चाचा के घर रुक गया तो कोई दूसरे गांव पहुंच गया। जैसे ही दुल्हन अपनी-अपनी ससुराल पहुंची तो घर की महिलाओं ने मंगल गीता गाना शुरू कर दिया और फिर नई नवेली दुल्हन का स्वागत किया।

क्षेत्र के कहारकोला गांव से राहुल व हरियर उर्फ लालू की बारात गई थी। गर्रा में आई बाढ़ के कारण गांव की सड़क के डूबने से दोनों दूल्हे नाव से नदी पार कर विवाह करने पहुंचे थे। शुक्रवार को दोपहर 11 बजे के आसपास राहुल शाहाबाद के कारेगाढे गांव से अपनी दुल्हनियां को लेकर घर के लिए निकल लिया। कहारकोला जाने वाली सड़क पर पानी बहने के कारण 12 बजे के आसपास गांव की मोड़ पर कार चालक ने दूल्हा दुल्हन को उतार दिया। खतरे की बात कहकर आगे जाने से मना कर दिया। इसके बाद परिजनों ने नई दुल्हन को घर ले जाने के लिए नाव की व्यवस्था की।

करीब दो घण्टे बाद नाव के पहुँचने पर दुल्हन अपनी ससुराल के लिए रवाना हुई। यह नाव जिला प्रशासन की तरफ से गांव के प्रधान ने भेजी। वहीं हरियर के परिजन नई बहू के आने का इंतजार करते रहे। हरियर ने बाढ़ के हालात देखते हुए अपनी दुल्हन को शाहाबाद में अपने चाचा के घर उतार लिया। उसने बताया कि जलस्तर कम होने और रास्ता खुलने पर दुल्हन के साथ गांव जाएगा। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें