Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़Eating fast food is increasing the risk of blood pressure in children of 10 to 20 years

फास्ट फूड खाने से बढ़ रहा है 10 से 20 साल के बच्चों में ब्लड प्रेशर का खतरा, केजीएमयू ने 5 हजार स्कूली स्टूडेंट्स पर किया शोध

अब तक ब्लड प्रेशर का शिकार केवल 40 साल से अधिक उम्र के लोग होते थे। लेकिन केजीएमयू के नए शोध से पता चला है कि अब 10 से 20 साल के बच्चे भी बल्ड प्रेशर के चपेट में आ रहे हैं।

Pawan Kumar Sharma हिन्दुस्तान, लखनऊSun, 11 Sep 2022 04:48 AM
share Share

अब तक ब्लड प्रेशर का शिकार केवल 40 साल से अधिक उम्र के लोग होते थे। लेकिन केजीएमयू के नए शोध से पता चला है कि अब 10 से 20 साल के बच्चे भी ब्लड प्रेशर के चपेट में आ रहे हैं।

केजीएमयू फिजियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. नरसिंह वर्मा के मुताबिक लखनऊ के 5 हजार स्कूली बच्चों पर शोध किया है। इसमें छह फीसदी बच्चों में ब्लड प्रेशर मिला। चौकाने वाला एक यह भी तथ्य सामने आया कि मोटे के आलावा पतले बच्चों में भी ब्लड प्रेशर पाया गया। क्योंकि अभी तक ब्लड प्रेशर मोटे लोगों में अधिक पाया जाता था। वही दुबले-पतले लोग ब्लड प्रेशर के कम शिकार होते थे।

फॉस्ट-फूड बढ़ा रहा ब्लड प्रेशर

डॉ. नरसिंह वर्मा ने बताया कि बच्चों में ब्लड प्रेशर का प्रमुख कारण तनाव हो सकता है। फास्ट-फूड का अत्याधिक सेवन भी ब्लड प्रेशर की वजह हो सकता है। उन्होंने बताया कि फॉस्ट फूड में फाइवर बिलकुल भी नहीं होता है। इसमें मैदा की मात्रा अधिक होती है। नमक, घी-तेल भी ज्यादा रहता है। जो बच्चों की सेहत के लिए घातक है। अधिक वजन होने से ब्लड प्रेशर बढ़ता है।

खेलकूद की गतिविधियां घटी

डॉ. नरसिंह वर्मा ने बताया कि खेलकूद की गतिविधियां लगातार कम हो रही हैं। बच्चे मैदान में खेलना पसंद नहीं कर रहे हैं। घर में बैठकर मोबाइल व लैपटॉप पर गेम खेलना भा रहा है। शारीरिक गतिविधियां कम होने से बीमारी घेर रही है। इसके अलावा पढ़ाई का दबाव भी बच्चों का ब्लड प्रेशर बढ़ा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें