Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़Aged women prisoners to be released in UP Governor asks for proposal

यूपी में उम्रदराज महिला कैदियों को मिलेगी रिहाई, राज्यपाल ने मांगा प्रस्ताव

नारी बन्दी निकेतन में बन्द उम्र दराज महिला कैदियों को जल्द जेल से रिहा किया जाएगा। ताकि यह महिलायें अपनी बची जिंदगी परिवार के साथ बिताएं। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने महिला कैदियों के रिहाई का प्रस्ताव...

यूपी में उम्रदराज महिला कैदियों को मिलेगी रिहाई, राज्यपाल ने मांगा प्रस्ताव
Deep Pandey हिन्दुस्तान टीम, लखनऊMon, 23 Nov 2020 10:26 AM
हमें फॉलो करें

नारी बन्दी निकेतन में बन्द उम्र दराज महिला कैदियों को जल्द जेल से रिहा किया जाएगा। ताकि यह महिलायें अपनी बची जिंदगी परिवार के साथ बिताएं। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने महिला कैदियों के रिहाई का प्रस्ताव डीजी जेल आंनद कुमार, एआईजी डॉ. शरद और डीएम अभिषेक प्रकाश से मांगा है।

यह बात राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने जेल में बन्द 80 साल की बुजुर्ग और बीमार आशक्त महिलाओं को रिहाई की सौगात दी। राज्यपाल ने महिला बंदियों से मिलकर उनका हाल जाना। राज्यपाल ने जेलों में बन्दी पुनर्वास और आत्म निर्भर बनाने की दिशा में उधोग और अन्य रोजपरक संसाधन मुहैया कराने पर डीजी आनन्द कुमार की सराहना की।

राज्यपाल ने महिला कैदियों के दुख और कष्ट साझा किए।अस्पताल में वृद्ध एवं आशक्त महिला बंदियों से मिलीं उनकी बीमारी और तकलीफ के बारे में पूछा। राज्यपाल ने  जेलर नयन तारा बनर्जी के साथ पाकशाला में बन रहे कैदियों के भोजन की गुणवत्ता परखी। राज्यपाल ने महिलाओं बन्दी द्वारा तैयार किए जा रहे सेनेटरी पैड की सराहना की। 

उन्होंने महिला कैदियों से कहा कि जेल से छूटने के बर्फ अच्छा काम करें। ताकि आपको दोबारा जेल में आना पड़े। उन्होंने महिला कैदी के साथ रह रहे छोटे-छोटे बच्चों को उपहार भी दिया। 

यह उपहार दिए

राज्यपाल ने कैदियों को पांच सिलाई मशीन, 10 कैसरोल, ई-रिक्शा, 10 पैकेट स्टेशनरी किट, 12 पैकेट लड्डू, नौ स्वेटर एवं 50 पैकेट चॉकलेट तथा दृष्टिबाधित के लिए दो स्मार्ट केन व दो ब्रेल किट भेंट की। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राज्यपाल महेश कुमार गुप्ता, एआईजी डॉ. शरद, डीआईजी संजीव आदि मौजूद रहे।


 

लेटेस्ट   Hindi News,   बॉलीवुड न्यूज,  बिजनेस न्यूज,  टेक ,  ऑटो,  करियर ,और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें