Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़after giving food to the groom the bride ran away with her lover in the dark of night Took away the jewelery too In Rae Bareli

खाना खाकर बेडरूम में गया दूल्हा, रात के अंधेरे में दुल्हन ने कर दिया कारनामा, घर वालों को भी नहीं हुआ भरोसा

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में एक दुल्हन ने ससुराल पहुंचने के बाद पति को रात में खाना देने के बाद कांड कर दिया। सच्चाई खुली तो पति ने माथा पकड़ लिया।

Deep Pandey हिन्दुस्तान, रायबरेलीSat, 27 July 2024 09:09 AM
share Share

रायबरेली में मायके से दोबारा ससुराल पहुंची दुल्हन ने दूल्हे को खाना देने के बाद रात में ही जेवरात और नकदी लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। इस बीच दूल्हा बेडरूम में दुल्हन का इंतजार करता रहा। शक होने पर ससुराल वालों ने खोजबीन शुरू की। पति खोजते-खोजते मायके पहुंचा तो पता चला। पति ने बताया कि उसकी पत्नी गांव के एक युवक के साथ भाग गई। मामला अमेठी जनपद के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है।

फरवरी महीने में सामूहिक विवाह समारोह में एक युवती का विवाह शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में हुआ था। 11 जुलाई को विवाहिता दोबारा विदा होकर अपनी ससुराल पहुंची तो पति खाना खाकर कमरे में सो गया। इसी बीच विवाहिता ने मौका पाकर ससुराल से अपने पूरे जेवरात और नगदी को लेकर प्रेमी के साथ भाग गई। रात में कमरे में पत्नी को न पाकर पति खोजबीन करने लगा तो उसे घर के अंदर उसकी पत्नी कहीं नहीं मिली। इसकी जानकारी परिवार के अन्य लोगों को ही तो सभी लोग उसकी खोजबीन में जुट गए और रात में ही विवाहिता के मायके पहुंच गए, लेकिन विवाहिता वहां भी नहीं पहुंची थी। काफी खोजबीन के बाद जब विवाहिता का कहीं पता नहीं चला तो पति ने थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई। पता चला है कि विवाहिता अपने गांव के एक युवक के साथ फरार हुई है। 

मामले को संज्ञान में लेते हुए को सीओ तिलोई अजय कुमार सिंह ने विवाहिता की खोजबीन के लिए पुलिस के साथ सर्विलांस की टीम गठित कर दी है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही विवाहिता का पता चल जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें