Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़सोनभद्रPregnant Woman Found Dead in Sonbhadra Police Investigating Mysterious Circumstances

संदिग्ध परिस्थिति में नाले में गर्भवती महिला का शव

सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के चिरूई गांव के छिपही टोला में बुधवार

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्रWed, 18 Sep 2024 09:22 AM
share Share

सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के चिरूई गांव के छिपही टोला में बुधवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में नाले में एक गर्भवती महिला का शव मिला। चारवाहों ने मामले की जानकारी पुलिस को देने के साथ ही परिजनों को दी।

चिरूई गांव निवासी 25 वर्षीय सरोज पत्नी छोटेलाल उर्फ मन्ना मंगलवार की शाम करीब पांच बजे घर से कहीं चली गई। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। जिसके बाद रात में ही परिजन चिरूई चौकी पर पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने देर रात तक महिला की खोजबीन की। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसी बीच बुधवार की सुबह घर के कुछ दूरी बह रहे पहाड़ी नाले के झाड़ी में महिला का शव फंसा हुआ उधर से गुजर रहे चारवाहों ने देखा। जिसके बाद मामले की जानकारी परिजनों के साथ ही पुलिस को दी। चिरूई चौकी इंचार्ज विनोद यादव ने बताया कि महिला गर्भवती थी। रात में परिजनों ने चौकी पर आकर महिला घर से गायब होने की सूचना दी थी। बुधवार की सुबह महिला का शव नाले में झाड़ी में फंसा हुआ मिला है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें