Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़सोनभद्र32-Year-Old Man Dies from Snakebite in Anpara Family in Mourning

सर्पदंश से युवक की मौत, परिजन करा रहे झाड़ फूंक

अनपरा थाना क्षेत्र के चंदुबहरा कुलडोमरी में अरविंद (32) की सर्पदंश से मौत हो गई। रात में चारपाई पर सोते वक्त सांप ने कान में डंस लिया। झाड़फूंक के बावजूद अरविंद को होश नहीं आया और उनकी मौत हो गई। मृतक...

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्रMon, 26 Aug 2024 05:34 PM
share Share

अनपरा, संवाददाता। अनपरा थाना क्षेत्र के चंदुबहरा कुलडोमरी में एक 32 वर्षीय युवक की सर्पदंश से मौत हों गयी। परिजनों के मुताबिक अरविंद(32) पुत्र रामजन्म अपने घर पर चारपाई पर सोया हुआ था। इसी बीच सांप ने चारपाई पर चढ़कर अरविंद के छाती पर चढ़कर कान में डंस लिया। अरविंद की आवाज सुनकर परिजन ज़ब उठे तो सर्प चारपाई के नीचे था। लोगों ने सांप को किसी प्रकार पकड़ कर कैद कर लिया। इलाज के लिए ग्रामीणों ने एक झाड़फूक करने वाले के यहाँ ले गए। जहाँ रात भर झाड़फूंक के बाद भी अरविंद को होश नहीं आया। अरविंद की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अरविंद चार बच्चों का पिता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के समय परिजन डॉक्टर के पास गए होते तो शायद अरविंद की जान बच जाती।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें