अज्ञात कारण लगी आग में दो मकान जले

सिरसिया। हिन्दुस्तान संवाद फायर सीजन में इस साल आग की घटनाओं की बाढ़ सी आ

Newswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्तीWed, 14 April 2021 03:51 PM
share Share

सिरसिया। हिन्दुस्तान संवाद

फायर सीजन में इस साल आग की घटनाओं की बाढ़ सी आ गई है। हर रोज किसी न किसी गांव में आग से घर और खेत जल रहे हैं। बुधवार को भी सोनबरसा गांव में आज्ञात कारण से लगी आग में दो घर जलकर राख हो गए।

सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम सोनबरसा में बुधवार को बनवारीलाल वर्मा पुत्र बाउर के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे घर धूं धूं कर जलने लगा। घटना की जानकारी होते ही गांव में आफरा तफरी मच गई। ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने लगे। लेकिन तब तक आग ने राम अभिलाख पुत्र सत्यराम के घर को भी पकड़ लिया। इससे राम अभिलाख का भी घर जलने लगा। हवा चलने के कारण आग बुझाने के बजाय बढ़ने लगी। लोगों ने पुलिस को सूचित किया। इस पर सिरसिया प्रभारी निरीक्षक राम समुझ प्रभाकर टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। साथ ही उन्होंने दमकल विभाग को सूचित किया। जब तक दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे तब तक ग्रामीण व पुलिस साथ मिलकर आग बुझाते रहे। कुछ देर बाद दमकल कर्मी भी मौके पर पहुंच गए और लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया। इस दौरान आग से बनवारी व राम अभिलाख के घर में रखा सारा सामान व पांच हजार रुपये नकदी जलकर राख हो गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें