Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़श्रावस्तीSSB DIG Visits Shravasti Inspects 62nd Battalion and Emphasizes Vigilance on Indo-Nepal Border

सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर रखें पैनी नजर-डीआईजी

एसएसबी उपमहानिरीक्षक वी विक्रमण ने श्रावस्ती में 62वीं वाहिनी का निरीक्षण किया और जवानों को भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया। उन्होंने सैनिक सम्मेलन में जवानों की...

Newswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्तीFri, 30 Aug 2024 11:11 AM
share Share

श्रावस्ती। संवाददाता एसएसबी उपमहानिरीक्षक श्रावस्ती पहुंचे। उन्होंने 62वीं वाहिनी का निरीक्षण किया। साथ ही अधिकारियों व जवानों के साथ बैठक कर भारत नेपाल सीमा क्षेत्र की अवैध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया।

उपमहानिरीक्षक क्षेत्रक मुख्यालय एसएसबी लखीमपुरखीरी वी विक्रमण गुरुवार देर शाम को श्रावस्ती दौरे पर पहुंचे। उन्होंने 62वीं वाहिनी मुख्यालय भिनगा डीआईजी को क्वार्टर गार्ड में गार्ड आफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने ने सम्मान गार्ड का निरीक्षण किया। वाहिनी के क्वार्टर गार्ड, कैम्पस एरिया, मोटर परिवहन पार्क, जवान मेस आदि का निरीक्षण जायजा लिया। वाहिनी की सभी उपलब्धियों व गतिविधियों के आंकड़े तथा वाहिनी कार्यालय के सभी काम काज की जांच की। इस दौरान उन्होंने सैनिक सम्मलेन कर एसएसबी जवानों का हाल जाना तथा उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि सभी जवान अपने कर्तव्यों का पालन इमानदारी से करें। सीमा क्षेत्र में होने वाली सभी अवैध गतिविधियों पर पैनी नजर रखें व सीमा पार आने-जाने वाले दोनों लोगों से नम्रता का व्यवहार रखें। इस दौरान डीआईजी ने वाहिनी मुख्यालय परिसर में पौधारोपण कर जवानों को पर्यावरण सुरक्षा का सन्देश भी दिया। इसके साथ ही वह वाहिनी के कार्यक्षेत्र की सीमा चौकी के लिए रवाना हुए। जहां पर भारत नेपाल सीमा तैनात जवानों की ड्यूटी का निरीक्षण किया। इस मौके पर कमांडेन्ट रबीन्द्र कुमार राजेश्वरी, द्वितीय कमान अधिकारी अमरेन्द्र कुमार वरुण, उपकमांडेन्ट निरुपेश कुमार, उपकमान्डेंट पियूष सिन्हा, उपकमान्डेंट सोनू कुमार, उप कमान्डेंट डा. रश्मि वाजपेयी आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें