PM Modi s Mann Ki Baat Celebrating Indian Army s Valor and National Unity बदलते भारत की तस्वीर है आपरेशन सिन्दूर, Shravasti Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsShravasti NewsPM Modi s Mann Ki Baat Celebrating Indian Army s Valor and National Unity

बदलते भारत की तस्वीर है आपरेशन सिन्दूर

Shravasti News - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम के 122वें संस्करण में भारतीय सेना के पराक्रम की प्रशंसा की। उन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' में सैनिकों के साहस को सलाम किया और आतंकवाद के खिलाफ...

Newswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्तीSun, 25 May 2025 04:55 PM
share Share
Follow Us on
बदलते भारत की तस्वीर है आपरेशन सिन्दूर

श्रावस्ती, संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मन की बात कार्यक्रम के जरिए लोगों से बात की। इस दौरान उन्होंने आरेशन सिन्दूर को बदलते भारत की तस्वीर कहा। साथ ही भारतीय सेना के पराक्रम को जमकर सराहा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात के 122वें संस्करण का आयोजन जिले के सभी बूथों पर किया गया। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष, विधायक, पदाधिकारी व सभी कार्यकर्ताओं ने बूथों पर पीएम के मन की बात कार्यक्रम को सुना। जिलाध्यक्ष डा. मिश्रीलाल वर्मा व विधायक राम फेरन पांडेय ने गिलौला मण्डल के दंदौली बूथ पर सेवा भारती के जिलाध्यक्ष राजीव पाण्डेय के संयोजन में आयोजित मन की बात कार्यक्रम को सुना।

कार्यक्रम के समापन बाद जिलाध्यक्ष डा. वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम पूरी तरह भारतीय सेना के पराक्रम को समर्मित रहा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के शुरुआत में ही प्रधानमंत्री ने भारतीय सैनिकों को सेल्यूट करते हुए आपरेशन सिंदूर में उनके अदम्य साहस व पराक्रम की प्रशंसा की। साथ ही कहा कि पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट और संकल्प बद्ध है। विधायक राम फेरन पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश के हर कोने के महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर हमें प्रेरित करने का कार्य करते हैं। जैसे नार्थ ईस्ट के सिक्किम की पारंपरिक बुनाई के क्राफ्टेड ब्रांड, पोलियो से ग्रसित जीवन जोशी द्वारा चीड़ के पेड़ों से बनने वाली कलाकृतियों, ड्रोन दीदी महिलाओं द्वारा फसलों पर दवा का छिड़काव। इसी तरह प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को जिले के 815 बूथों पर सुना गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।