Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़Show cause notice to Fatehpur BJP district president Mukhlal Pal

फतेहपुर भाजपा जिलाध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस, पार्टी में पद दिलाने के नाम पर 50 लाख लेने का आरोप

  • फतेहपुरके भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल के खिलाफ पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन पर 50 लाख रुपये लेन-देन का आरोप है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का भी गठन किया है।

Pawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, फतेहपुरSat, 15 Feb 2025 04:22 PM
share Share
Follow Us on
फतेहपुर भाजपा जिलाध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस, पार्टी में पद दिलाने के नाम पर 50 लाख लेने का आरोप

यूपी के फतेहपुर में भाजपा के जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल के खिलाफ पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन पर 50 लाख रुपये लेन-देन का आरोप है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का भी गठन किया है।

बांदा निवासी अजीत गुप्ता (पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो) ने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल से शिकायत की है कि फतेहपुर के जिलाध्यक्ष ने पद दिलाने के एवज में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल के माध्यम से पार्टी फंड में 50 लाख रुपये जमा कराने को कहा था। उन्होंने मुखलाल पाल को 50 लाख रुपये दिए थे, लेकिन पार्टी फंड में पैसा नहीं जमा किया गया। प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने बताया कि जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल को नोटिस जारी कर प्रदेश अध्यक्ष ने सात दिन में जबाव मांगा है।

जांच कमेटी में इन्हें किया गया शामिल

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के निर्देश पर प्रकरण की जांच के लिए प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्त, राम प्रताप सिंह चौहान और प्रदेश मंत्री शंकरलाल लोधी को कमेटी में नामित किया गया है। कमेटी जांच करके अपनी रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष को सौंपेगी। मुखलाल पाल पर लगे आरोप सोशल मीडिया पर वायरल हैं। जिलाध्यक्ष समर्थक इसे पार्टी के ही कुछ लोगों की साजिश बताते हुए सफाई दे रहे हैं। उधर अजीत गुप्ता ने इस बाबत चुप्पी साध ली है।

Fatehpur BJP district president Mukhlal Pal
ये भी पढ़ें:बस्ती जिला पंचायत बैठक में जबरदस्त हंगामा, अधिकारी और सदस्यों में तीखी नोकझोंक
ये भी पढ़ें:भ्रष्टाचार पर योगी सरकार का ऐक्शन, पीसीएस अफसर गणेश प्रसाद सिंह को किया बर्खास्त

दोषी पाया जाऊं तो पार्टी मुझे निकाल दे

जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने कहा कि झूठ ज्यादा दिन तक जिंदा नहीं रहता है। सच हमेशा जिंदा रहता है। भूमाफिया समाजवादी लोगों के साथ जिनका कारोबार था, उनकी सच्चाई सामने लाने का प्रयास किया तो कुछ बाहरी जिले के लोगों के माध्यम से मेरे समाज को बदनाम करने का काम किया जा रहा है। जांच के लिए तैयार हूं, दोषी पाया जाऊं तो मुझे पार्टी बाहर कर दे। मैं मानहानि एवं आईटी के तहत मुकदमा दर्ज कराऊंगा।

जांच में सामने आएगी सच्चाई

इस मामले में क्षेत्रीय प्रभारी अनूप अवस्थी ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर 50 लाख रुपये लेने के आरोपी फतेहपुर जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल पर लगे आरोप की जांच के लिए कमेटी गठित हो गई है। तीन सदस्यीय कमेटी जांच करके रिपोर्ट देगी। कमेटी की जांच में सारी सच्चाई खुलकर सामने आएगी।

जिलाध्यक्षी की रार में जूता, तलवार... अब फटा रिश्वत का बम

भाजपा में जिलाध्यक्ष के पद को लेकर छिड़ी रार में एक के बाद एक कारनामे सामने आ रहे हैं। जिला चुनाव अधिकारी एवं पूर्व सांसद को गुलदस्ते में जूता भेंट करने के बाद सजायाफ्ता के जन्मदिन पर तलवार से केक काटने का मामला आया तो शुक्रवार को भाजपा फतेहपुर जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल पर भाजयुमो के पूर्व उपाध्यक्ष अजित कुमार गुप्त ने पद दिलाने के नाम पर 50 लाख रुपये लेने की शिकायत की है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें