Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़शामलीTragic Death of 28-Year-Old Woman from Fire Burns After 5 Months in Hospital

आग से झुलसीं महिला की दिल्ली अस्पताल में हुई मौत

नगर के मोहल्ला खेल की 28 वर्षीय विवाहिता सहराज, पांच महीने पहले चाय बनाते समय आग में झुलस गई थी। गंभीर अवस्था में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, शामलीThu, 19 Sep 2024 06:32 PM
share Share

नगर के गंगेरू मार्ग स्थित मोहल्ला खेल निवासी विवाहिता पांच माह पूर्व घर में चाय बनाते समय आग में झुलस गई थी, दिल्ली के अस्पताल में पांच माह बाद घायल महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई, शव पोस्टमार्टम से आने के बाद परिजनों ने गमगीन माहौल में सुपुर्द ए खाक कर दिया है। विवाहिता की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। नगर के मोहल्ला खेल गंगेरू मार्ग निवासी विवाहित वसीम की 28 वर्षीय पत्नी सहराज 1 मई की सवेरे अपने घर की रसोई में गैस चूल्हे पर परिवार के लिए चाय बना रही थी। तभी अचानक से रसोई में आग लग गई थी, आग लग जाने के कारण महिला बुरी तरह से आग की चपेट में आकर झुलस गई थी। परिजनों ने घायल अवस्था में महिला को आनन-फानन में कस्बे के राजकीय अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया था। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में आग से झुलसीं महिला को मेरठ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया था।

मेरठ अस्पताल में महिला की हालत में सुधार नहीं होने पर परिजनों ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया था। घायल महिला का लगभग पांच माह से दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा था। बुधवार की रात्रि घायल महिला की उपचार के दौरान दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई, महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। गुरुवार को महिला का शव पोस्टमार्टम से आने के बाद परिजनों ने गमगीन माहौल में कब्रिस्तान ले जाकर सपुर्द ए खाक कर दिया। विवाहिता की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें