Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़शामलीBJYM Leads Tiranga Bike Rally in Response to BJP s Call for Every Home a Tricolor Campaign

भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा बाइक रैली

भाजपा शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत भारतीय युवा मोर्चा के नेतृत्व में तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। मंगलवार को शीर्ष नेतृत्व

Newswrap हिन्दुस्तान, शामलीTue, 13 Aug 2024 06:51 PM
share Share

भाजपा शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत भारतीय युवा मोर्चा के नेतृत्व में तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। मंगलवार को शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने देशभक्ती से ओतप्रोत होकर तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा झिंझाना से आरम्भ होकर, गाडी वाला चौंक, जमालपुर, गांव भूरा, कंडेला से होते हुए कैराना स्थित कलस्यान चौपाल पर सम्पन्न हुई। यात्रा में मुख्य अतिथि कैराना विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अनिल चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष सतेन्द्र तोमर रहे। इस दौरान अनिल चौहान ने कहा कि तिरंगा हमारी जान है, शान है और हमारा अभिमान है। साथ ही साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अभिनन्दन किया। जिन्होंने देशवासियों को यह अभियान दिया है। यात्रा को लेकर सभी में जोश और उत्साह दिखाई दें रहा है, जिससे युवाओं का राष्ट्र के प्रति सम्मान बढेगा। इस अवसर पर सचिन चौहान, मुंशाद अली चौहान, भूपेन्द्र शर्मा, निविश चौधरी, गोपाल चौहान, रूबी चौधरी, अक्षय चौहान, गौरव मित्तल, अरविन्द चौहान, सुरेन्द्र सैनी, कुलदीप रौड, अतुल मित्तल, बन्टी तोमर अन्य कार्यकर्ताओ ने तिरंगा बाइक रैली में भाग लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें