Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़Shameful act in UP An 80 year old man raped 3 year old innocent girl playing on roof house

यूपी में शर्मनाक हरकत: घर की छत पर खेल रही तीन साल की मासूम से 80 साल के वृद्ध ने किया रेप

  • बुलंदशहर जिले में एक वृद्ध द्वारा 3 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मासूम पीड़िता के दादा ने आरोपी वृद्ध के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Dinesh Rathour हिन्दुस्तान, बुगरासी (बुलंदशहर)Sun, 23 March 2025 10:31 PM
share Share
Follow Us on
यूपी में शर्मनाक हरकत: घर की छत पर खेल रही तीन साल की मासूम से 80 साल के वृद्ध ने किया रेप

यूपी के बुलंदशहर जिले में एक वृद्ध द्वारा 3 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मासूम पीड़िता के दादा ने आरोपी वृद्ध के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया कि शनिवार को शाम करीब पांच बजे 3 वर्षीय मासूम घर की छत पर खेल रही थी। इस दौरान उसकी दादी भी छत की सफाई कर रही थीं। काम निपटाने के बाद दादी नीचे आ गई। थोड़ी देर बाद बच्ची के रोने की आवाज़ आने लगी।

बताया कि जैसे ही बच्ची का दादा छत पर पहुंचे तो आरोपी वृद्ध अपने घर की छत पर मासूम के साथ आपत्तिजनक स्थिति में था और बच्ची चिल्ला रही थी। लहूलुहान अवस्था बच्ची को आरोपी से छुड़ाकर तुरन्त चिकित्सक के पास भेजा गया। तुरन्त मामले की पुलिस से शिकायत की गई। मासूम पीड़िता के दादा की तहरीर पर आरोपी वृद्ध के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

बच्ची ने पुलिस को इशारे से बताई घटना

रविवार सुबह सीओ दिलीप सिंह टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और बच्ची से घटना की जानकारी ली। बताया कि मासूम ने इशारे से पुलिस को घटना के बारे बताया। स्याना सीओ दिलीप सिंह ने बताया, परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल के लिये भेजा गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्यवाई की जा रही है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें