Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़शाहजहांपुरWoman s Altercation with Police Officer Resolved After Apology

कोतवाली आई महिला सिपाही का बनाने लगी वीडियो, विरोध पर की अभद्रता

गंगसरा की एक महिला कोतवाली आई और सिपाही गौरव का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। सिपाही ने मना किया, जिसके बाद महिला आक्रामक हो गई। सिपाही ने मेडिकल कराया और महिला के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन महिला ने माफी...

Newswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुरFri, 13 Sep 2024 06:51 PM
share Share

शिकायत लेकर कोतवाली आई महिला ने सिपाही का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। सिपाही ने वीडियो बनाने से मना किया और मोबाइल लेने का प्रयास किया तो महिला सिपाही से अभद्रता कर दी। सिपाही ने थाने में तहरीर दी, लेकिन मांफी मांगने पर मामला सुलट गया। क्षेत्र के गंगसरा गांव की रहने वाली एक महिला पुवायां में रहकर अपने बच्चों को पढ़ाती है। उसका अपने ससुराल वालों से विवाद चल रहा था। ससुराल पक्ष वालों के खिलाफ तहरीर देने के बाद कोतवाली के सिपाही गौरव और महिला दरोगा मंजू चौधरी ने दोनों पक्षों को सोमवार को कोतवाली बुलाया। महिला कोतवाली पहुंची। सिपाही गौरव अपना कागजी काम कर रहा था। महिला सिपाही का वीडियो बनाने लगी। जब सिपाही ने महिला को वीडियो बनाने से मना किया तो वह आक्रामक हो गई और अभद्रता करने लगी। सिपाही ने जब महिला से मोबाइल लेने का प्रयास किया तो महिला के नाखून सिपाही के हाथों में लग गए। इसके बाद सिपाही ने अपना मेडिकल कराया। महिला के खिलाफ तहरीर दी। महिला ने अपने आपको फंसता देख महिला सिपाही की खुशामद की। गलती की मांफी मांगी। वहीं महिला का ससुराल पक्ष के खिलाफ दी गई तहरीर के मामले में दोनों पक्षों का पुलिस ने समझौता करा दिया।

वहीं, कोतवाल हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि गंगसरा की एक महिला कोतवाली आई थी और उसका सिपाही से कुछ विवाद हुआ था। महिला ने अपनी गलती स्वीकार ली और माफी मांगने के बाद सिपाही और महिला के बीच में मामला खत्म हो गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें