Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़संभलThousands Gather for Ganga Snan on Shraddh Purnima Amid Traffic Chaos

पूर्णिमा पर गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

श्राद्ध पूर्णिमा पर गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लाखों लोगों ने स्नान किया और अपने पितरों को अर्घ्य दिया। राजघाट पर दो किमी लंबा जाम लग गया, जिससे श्रद्धालुओं को कठिनाई हुई। पुलिस ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलWed, 18 Sep 2024 08:16 PM
share Share

श्राद्ध पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने को बुधवार को गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। राजघाट, हरिबाबा बांघ घाट समेत अन्य घाटों पर पितृपक्ष पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने स्नान किया। गंगा में डुबकी लगाने के बाद लोगों ने अपने पितरों को अर्घ्य दिया। साथ ही उनको याद कर भगत भी बजवाई। घाटों पर महिला-पुरुषों हर-हर गंगे के उद्घोष से घाट गूंज उठे। बबराला इंद्रा चौक से राजघाट जाने वाले मार्ग पर करीब दो किमी जाम होने से श्रद्धालुओं को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। जाम से बचने के लिए लोगों ने जान जोखिम में डालकर रेलवे लाइन से होकर आए और गए। राजघाट से 500 मीटर पहले पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर व्यवस्था संभालनी चाही। लेकिन, भीड़ बेकाबू थी। सुबह नौ से 12 बजे तक जाम की स्थिति बनी रही। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर भीड़ को नियंत्रित किया और जाम खुलवाया। सुरक्षा की दृष्टि से गंगा घाट पर पीएसी फोर्स व सिविल पुलिस समेत गोताखोर मौजूद रहे। सीओ गणेश कुमार गुप्ता व थाना प्रभारी घाट पर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखे।

मान्यता है कि पूर्णिमा के श्राद्ध को ऋषि तर्पण कहा जाता है। इस दिन अगस्त्य मुनि का तर्पण किया जाता है। इन्होंने ऋषि मुनियों की रक्षा के लिए एक बार समुद्र को पी लिया था और दो असुरों को भी खा गए थे। इन्हीं के सम्मान में श्राद्ध पक्ष की पूर्णिमा तिथि को इनका तर्पण करके पितृपक्ष की शुरुआत की जाती है। जिनकी मृत्यु की तिथि पूर्णिमा है, इस दिन उनका श्राद्ध किया गया है। इस तिथि को प्रोष्ठपदी पूर्णिमा भी कहते हैं। भाद्रपद पूर्णिमा के दिन पितरों के नाम का दान-पुण्य और भोजन करवाना चाहिए। साथ ही गाय, कौए और कुत्ते के लिए अलग से ग्रास निकालकर खाना चाहिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें