Teacher Marries Two Brothers Files Case Against Family in Hayatnagar शिक्षिका ने पति, देवर व ससुर पर लगाए गंभीर आरोप, Sambhal Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsTeacher Marries Two Brothers Files Case Against Family in Hayatnagar

शिक्षिका ने पति, देवर व ससुर पर लगाए गंभीर आरोप

Sambhal News - हयातनगर में एक शिक्षिका ने पहले एक युवक से निकाह किया और फिर उसके बड़े भाई से भी विवाह कर लिया। विवाद बढ़ने पर शिक्षिका ने पति, देवर और ससुर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई...

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलSun, 15 June 2025 12:45 AM
share Share
Follow Us on
शिक्षिका ने पति, देवर व ससुर पर लगाए गंभीर आरोप

हयातनगर थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सरायतरीन के एक मोहल्ला निवासी निजी स्कूल की शिक्षिका ने पहले एक युवक से निकाह किया और बाद में उसके बड़े भाई से भी विवाह रचाया। अब विवाद बढ़ने पर शिक्षिका ने पति, देवर और ससुर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2022 में 18 फरवरी को उसने डिलारी थाना क्षेत्र के तुमरिया निवासी सुलेमान से निकाह किया था। इसके कुछ ही समय बाद उसने 22 मार्च 2022 को सुलेमान के बड़े भाई मुहम्मद रफी से निकाह कर लिया और फिर कोर्ट मैरिज भी की।

इसके बाद से वह मुहम्मद रफी के साथ रहना चाहती है। महिला का कहना है कि उसका देवर सुलेमान उसे अपने साथ रखने का दबाव बना रहा है और बुरी नीयत से परेशान कर रहा है। पीड़िता के अनुसार, ससुर अख्तर उर्फ कलुआ भी इस पूरे मामले में उसका साथ नहीं दे रहा और उल्टा दबाव बना रहा है। हयातनगर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी ससुर अख्तर उर्फ कलुआ, पति मुहम्मद रफी और देवर सुलेमान के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।