Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़संभलPassenger Drugged on Train from Aligarh to Chandosi Hospitalized

ट्रेन में यात्री को बनाया जहरखुरानी शिकार

अलीगढ़ से चन्दौसी आने वाली ट्रेन में एक यात्री को जहरखुरानी का शिकार बना दिया गया। आरपीएफ ने उसे गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। यह घटना तब हुई जब...

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलTue, 17 Sep 2024 07:24 PM
share Share

अलीगढ़ से चन्दौसी आने वाली पैसेंजर ट्रेन में यात्री को जहरखुरानी ने अपना शिकार बना लिया। आरपीएफ ने यात्री को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। मंगलवार को अलीगढ़ से चलकर मुरादाबाद जाने वाली अलीगढ़ -मुरादाबाद पैसेंजर ट्रेन सुबह आठ बजे रेलवे स्टेशन पर आकर रुकी तो कुछ यात्रियों ने आरपीएफ को घटना की सूचना दी। बताया कि पीछे से चौथी बोगी में एक यात्री की तबीयत खराब है और वह बेसुध पड़ा हुआ है। आरपीएफ बताई गई बोगी में पहुंची तो वह एक यात्री बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था। आरपीएफ ने एंबुलेंस की मदद से उसे ले जाकर सरकरी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। यात्री के पास मात्र एक बैग था, जिसमें पहनने के कपड़े रखे हुए थे। बेहोशी की हालत होने पर यात्री कुछ भी बताने में असमर्थ था। विदित हो पिछले काफी समय से अलीगढ़ की ओर से आने वाली ट्रेनों में जहरखुरानी गिरोह सक्रिय है। पहले भी कई लोग इसका शिकार हो चुके है। इसे बाद पुलिस गंभीरता नहीं बरत रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें