Amarnath Yatra Amid India-Pakistan Tensions Devotees Remain Faithful भारत-पाक में तनातनी पर शिवभक्तों की आस्था भारी, Sambhal Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsAmarnath Yatra Amid India-Pakistan Tensions Devotees Remain Faithful

भारत-पाक में तनातनी पर शिवभक्तों की आस्था भारी

Sambhal News - भारत-पाकिस्तान के बीच चल रही तनातनी के बावजूद, शिवभक्तों की आस्था में कोई कमी नहीं आई है। 50 से अधिक श्रद्धालुओं ने अमरनाथ यात्रा के लिए अग्रिम पंजीकरण कराया है। यात्रा 3 जुलाई से शुरू होगी और भक्त...

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलSat, 10 May 2025 04:25 AM
share Share
Follow Us on
भारत-पाक में तनातनी पर शिवभक्तों की आस्था भारी

भारत-पाकिस्तान तनातनी के बीच लोगों में बेशक थोड़ा डर जरूर है, लेकिन शिवभक्तों की आस्था में कोई खास फर्क नहीं पड़ा है। अमरनाथ यात्रा के लिए नगर में 50 से अधिक श्रद्धालुओं ने अग्रिम पंजीकरण कराया है। रोजाना एक दो श्रद्धालु पंजीकरण करा रहे हैं। बाबा अमरनाथ के दर्शनों को तीन जुलाई से यात्रा शुरू हो रही है। ऑनलाइन यात्री पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है। इस बीच भारत-पाकिस्तान के बीच चल रही तनातनी को लेकर शिवभक्तों की आस्था में कोई बदलाव नहीं है। शिवभक्तों का कहना है कि भारतीय सेना पर भरोसा है। यात्रा सफल होगी। तय समय पर बाबा अमरनाथ के दर्शन करेंगे।

इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण किए जा रहे हैं। बहजोई नगर से 10-10 लोगों के कई जत्थों ने बाबा अमरनाथ के दर्शनों को पंजीकरण कराया है। भारत पाकिस्तान के बीच चल रहे वॉर से शिवभक्तों पर कोई फर्क नहीं है। हमें अपनी भारतीय सेना के शौर्य पर पूरा भरोसा है। विश्वास है कि कहीं भी कोई दिक्कत नहीं आएगी। तय समय पर पूरी आस्था के साथ बाबा अमरनाथ के दर्शन करेंगे। तनुज गुरु, बहजोई। देश की सीमा पर भारत पाकिस्तान में चल रही तनातनी के बीच बाबा अमरनाथ के दर्शन को यात्रा के लिए परिवार के साथ पंजीकरण कराया है। मन में कोई भय नहीं है। देश की सेना पर भरोसा है। चार जुलाई को भगवान भोलेनाथ के दर्शन करेंगे। नूतन वार्ष्णेय, समाजसेवी, बहजोई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।