Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़सहारनपुरLocal Farmers Cooperative Sugar Mill Committee Begins Survey Dispute Resolution

चीनी मिल में गन्ना सर्वे सट्टे का प्रदर्शन

स्थानीय किसान सहकारी चीनी मिल समिति ने सर्वे सट्टा प्रदर्शन की प्रक्रिया शुरू की है। पहले दिन 52 आपत्तियाँ आईं, जिनमें से 42 का समाधान किया गया। यह प्रक्रिया 11 से 19 सितंबर तक चलेगी, जिसमें किसान...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुरFri, 13 Sep 2024 05:03 PM
share Share

स्थानीय किसान सहकारी चीनी मिल समिति में सर्वे सट्टा प्रदर्शन का आयोजन शुरू हो गया है। पहले दिन आई 52 आपत्तियों में 42 का निस्तारण किया। नानौता किसान सहकारी चीनी मिल के मुख्य गन्नाधिकारी एसके श्रीवास द्वारा अवगत कराया कि इस चीनी मिल समिति का गन्ना चीनी मिल नानौता के साथ-साथ ऊन, गांगनौली, शेरमऊ, थानाभवन और देवबंद चीनी मिल को आपूर्ति होता है। जिनके कृषकों का 11 सितंबर से शुरू हुआ सट्टा प्रदर्शन का कार्य आगामी 19 सितंबर तक चलेगा। जिसमें कृषक भाई प्रतिभाग कर अपने सर्वे सट्टा से संबंधित सभी आंकड़े देख ले। मुख्य गन्ना अधिकारी ने बताया कि प्रारंभ दिन में कुल 52 आपत्ति आई है। जिसमें से 42 आपत्तियों का निस्तारण मौके पर कराया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें