Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़सहारनपुरFreshers Party Celebrated at Ilam Chand Girls Degree College

ईलम चंद गर्ल्स डिग्री कॉलेज की मिस फ्रेशर बनी दृष्टि

स्टाफ के साथ मिस फ्रेशर बनी दृष्टि की। गुरुवार को पन्ना से आए लक्ष्मी कान्त ने कहा की धार्मिक कर्मकांड और अंधविश्वास केवल डर और भेदभाव पैदा करते है

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुरThu, 19 Sep 2024 05:28 PM
share Share

ईलम चंद गर्ल्स डिग्री कॉलेज में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कॉलेज की सीनियर छात्राओं ने प्रथम वर्ष की छात्राओं का स्वागत किया। कौशिक विहार स्थित ईलम चंद गर्ल्स डिग्री कॉलेज में फ्रेशर पार्टी का शुभारंभ सचिव शेखर सैनी, प्राचार्या पूजा सैनी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करते हुए किया। छात्राओं ने नृत्य, गायन और मिमिक्री के साथ फैशन शो जैसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बीकॉम तृतीय वर्ष की छात्राओं ने पंजाबी गिद्दा पर बहुत सुंदर प्रस्तुति दी। प्राचार्य पूजा सैनी ने नई छात्राओं को कॉलेज के नियमों का पालन करते हुए अनुशासन में रहने की सलाह दी। देवदत्त शर्मा, प्रीति भारद्वाज, हरदीप कौर, अजय लक्ष्मी, संयोग राठौर, रेखा धीमान, ज्योति कश्यप आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें