Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़Ravindra was leaking confidential information by talking to ISI's Neha, UP ATS got many clues

ISI की नेहा से बात कर रविंद्र लीक कर रहा था गोपनीय सूचनाएं, UP ATS को मिले कई सुराग

  • यूपी एटीएस ने आगरा से रविन्द्र कुमार को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। आईएसआई की महिला एजेन्ट नेहा शर्मा की कई चैट रविन्द्र के मोबाइल से निकाली है। रविन्द्र ने कई गोपनीय जानकारियां आर्डिनेंस फैक्ट्री से भेजी है।

Deep Pandey लाइव हिन्दुस्तानMon, 17 March 2025 10:41 AM
share Share
Follow Us on
ISI की नेहा से बात कर रविंद्र लीक कर रहा था गोपनीय सूचनाएं, UP ATS को मिले कई सुराग

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को गोपनीय सूचनाएं भेजने के आरोपी रविन्द्र कुमार के मोबाइल से एटीएस को कई सुराग मिले हैं। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने आईएसआई की महिला एजेन्ट नेहा शर्मा की कई चैट रविन्द्र के मोबाइल से निकाली है। इन चैट से भी पता चला है कि रविन्द्र ने कई गोपनीय जानकारियां आर्डिनेंस फैक्ट्री से भेजी है। फिरोजाबाद आर्डिनेंस फैक्ट्री में चार्जमैन रहे रविन्द्र ने रिमाण्ड अवधि में एटीएस के कई सवालों का गोलमोल जवाब देकर उलझाया। एटीएस इस मामले में कई तथ्यों के आधार पर आगे की पड़ताल कर रही है।

एटीएस ने तीन दिन पहले आगरा से रविन्द्र कुमार को गिरफ्तार किया था। रविन्द्र ने एसटीएफ अफसरों के सामने कुबूल किया कि वह नेहा शर्मा की एक लड़की के सम्पर्क में था। इस लड़की ने खुद को आईएसआई का एजेन्ट बताया था। इस महिला ने उसे रुपयों का लालच दिया था जिस पर उसने कई गोपनीय जानकारियां उसे भेजी थी। इसमें गगनयान की रिपोर्ट के अलावा लाजिस्टिक ड्रोन के ट्रॉयल की रिपोर्ट भी भेजी थी। कोर्ट ने एटीएस की अर्जी पर रविन्द्र की दो दिन की रिमाण्ड स्वीकृत कर दी थी। रिमाण्ड अवधि में एटीएस ने कई सवाल जवाब किए। इस दौरान उसके मोबाइल से मिले कई सुराग के आधार पर भी पूछताछ की गई। इसमें फोरेंसिक विशेषज्ञों ने कई ऐसी चैट निकाल ली थी जो उसने नेहा शर्मा को भेजी थी। इन चैट के बारे में रविन्द्र कुमार ने कुछ नहीं बताया था। एटीएस को जब वह कई सवालों के गोलमोल जवाब देकर उलझाने लगा था तो उसे यह चैट दिखाई गई। इसके बाद रविन्द्र ने कई सवालों का जवाब दिया।

ये भी पढ़ें:पाकिस्तानी व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े थे मेरठ-सहारनपुर के नंबर, ऐक्‍शन में NIA-ATS

|#+|

एटीएस आरोपी के साथियों से पूछताछ करेगी

एटीएस ने मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर रविन्द्र के कुछ सहयोगियों को चिन्हित किया है। इनसे एटीएस जल्दी ही पूछताछ करेगी। पूछताछ में वह रविन्द्र के बारे में कई और बातें जानने का प्रयास करेगी। साथ ही यह भी देखेगी कि ये कर्मचारी भी तो रविन्द्र की अप्रत्यक्ष के तौर पर मदद तो नहीं कर रहे थे। एटीएस सूत्रों के मुताबिक जल्दी ही इन कर्मचारियों को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।