Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़रामपुरSunita Saini Appointed Member of State Women s Commission Amid BJP Struggles

सुनीता सैनी बनीं राज्य महिला आयोग की सदस्य

रामपुर। भाजपा में लंबे संघर्ष के बाद सुनीता सैनी को राज्य महिला आयोग का सदस्य नामित किया गया है। उन्हें बधाई देने वालों की भीड़ लग गई है, जिसमें डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शामिल हैं। सैनी ने चुनाव...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुरTue, 3 Sep 2024 05:19 PM
share Share

रामपुर। लंबे समय से भाजपा में संघर्षरत सुनीत सैनी को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी से नवाजा है। उन्हें राज्य महिला आयोग की सदस्य नामित किया गया है। देर शाम सूची जारी होते ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने उन्हें बधाई दी। शहर के ब्रज बिहार कालोनी निवासी सुनीता सैनी पूर्व स्वार विधानसभा क्षेत्र से टिकट का दावा कर रही थीं लेकिन, उप चुनाव में यह सीट अपना दल एस के खाते में चली गई। बावजूद इसके उन्होंने चुनाव में काफी मेहनत की, जिसका परिणाम यह हुआ कि उन्हें भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति का सदस्य बनाया गया था। अब उन्हें अहम जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें राज्य महिला आयोग का सदस्य नामित किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें