Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़रामपुरDharmora Celebrates Krishna Leela Enchanting Performances Begin with Kansa s Birth

धमोरा में शुरू हुआ श्री कृष्ण लीला का मंचन

धमोरा में श्री कृष्ण लीला मंचन की शुरुआत हुई। ब्राह्मण सभा के महामंत्री विकास शुक्ला ने गणेश जी और श्री कृष्ण की आरती की। पहले दिन कंस जन्म की लीला का मंचन हुआ, जिसके बाद दूसरे दिन कृष्ण जन्म की लीला...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुरSun, 15 Sep 2024 08:57 PM
share Share

धमोरा में श्री कृष्ण लीला मंचन का प्रारंभ हुआ। इस दौरान ब्राह्मण सभा के प्रदेश महामंत्री विकास शुक्ला ने गणेश जी और श्री कृष्ण की आरती कर लीला मंचन की शुरुआत की। पहले दिन कंस जन्म की लीला का मंचन हुआ। धमोरा की साप्ताहिक बाजार में श्री कृष्ण लीला झांकी मंडल द्वारा शनिवार से श्री कृष्ण लीला मंचन की शुरुआत की गई। पहले दिन कंस जन्म की लीला का मंचन हुआ। इसके साथ ही रविवार को दूसरे दिन श्री ब्रज आदर्श कृष्ण लीला मंडल द्वारा कृष्ण जन्म की लीला का मंचन किया गया। कृष्ण का जन्म होते ही भक्त भाव विभोर हो गए। इस मौके पर ब्राह्मण सभा धमोरा के अध्यक्ष सतीश शर्मा, संरक्षक प्रमोद शर्मा, कमेटी अध्यक्ष मोनी शर्मा, महामंत्री राजेंद्र लोधी, उपाध्यक्ष प्रदीप भारद्वाज, कोषाध्यक्ष हरिओम बाबू, शैलेष शर्मा, दीपक भारद्वाज, हरिओम लोधी, जीतू लोधी, सोनी शर्मा, सत्येंद्र शर्मा, मित्रपाल शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें