Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़रामपुर450th Jyoti Jyot Day of Guru Amar Das Sahib Celebrated with Kirtan and Langar

ज्योति जोत दिवस पर सजा कीर्तन दरबार, लंगर भी छका

श्री गुरु अमर दास साहिब जी के 450वें ज्योति जोत दिवस के अंतिम दिन कीर्तन दरबार सजाया गया। संगत ने लंगर का आनंद लिया और गुरु की महिमा का वर्णन किया। कार्यक्रम में शबद कीर्तन, कथा, और प्रसाद का वितरण...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुरThu, 19 Sep 2024 08:11 PM
share Share

श्री गुरु अमर दास साहिब जी के 450वें ज्योति जोत दिवस के अंतिम दिन कीर्तन दरबार सजा। संगत ने लंगर भी छका। साथ ही गुरु की महिमा का वर्णन भी किया। गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा में 16 सितंबर से चले कार्यक्रम के अंतिम दिन श्री अखंड पाठ साहिब जी की समाप्ति हुई। कीर्तन दरबार सजा और अरदास उपरांत प्रसाद का वितरण किया। रात्रि कार्यक्रम में विशेष दीवान में नाम सिमरन जत्था की महिलाओं ने कीर्तन किया। हजूरी रागी जत्था भाई कुलजीत सिंह द्वारा भी शबद कीर्तन किया गया। नियमित रूप से चल रहे संगती रूप में सहज पाठ जगमोहन सिंह निमाना द्वारा कराए गए। बाहर से आए कथा वाचक द्वारा कथा कर श्री गुरु अमर दास साहिब जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया। उत्तराखंड से आए रागी जत्था भाई गुरविंदर सिंह ने शबद कीर्तन किया। अरदास उपरांत गुरु के अटूट लंगर वार्ताए गए। रात्रि कार्यक्रम में दूर दराज से संगत ने आकर शबद कीर्तन सुना। विशेष दीवान की समाप्ति उपरांत गुरुद्वारा प्रधान दर्शन सिंह खुरानाेन श्री गुरु अमरदास साहिब जी के इतिहास पर प्रकाश डाला। साथ ही संगत का धन्यवाद किया गया। बाहर से आए रागी जत्थे को सरोपा, शाल पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मीत प्रधान, गुरचरण सिंह अहूजा, सेकेट्ररी त्रिलोचन सिंह, हरपाल सिंह, महेंद्र सिंह होरा, राधेश्याम अरोड़ा, गुरजीत सिंह, अमरजीत सिंह, रविंद्र सिंह, हरीश अरोड़ा,धनवंत सिंह, पपिंदर सिंह, जसमीत सिंह , गुरदेव सिंह, हरदीप सिंह, हरमिंदर अरोड़ा, संतोख सिंह, गुरुद्वारा साहिब के सेवादार राजा सिंह, परमजीत सिंह, सचिन सिंह भी उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें