Ramadan 2025: रमजान का नौवां रोजा, जानें यूपी के प्रमुख शहरों में आज इफ्तार और कल सहरी का समय
- माह-ए-रमजान का आज नौवां रोजा है। आज सोमवार को अपना नौवां रोजा रोजेदार दिन छिपने से पहले खोलेंगे। मस्जिदों और दरगाहों पर सामूहिक रूप से इफ्तार हो रही है। यूपी के शहरों में इफ्तार शाम को होगी। जानें समय।

Ramadan 2025 Sehri-Iftar Time: माह-ए-रमजान का नौवां रोजा आज यानी सोमवार को है। रमजान के पवित्र महीने में रोजेदार भूख प्यास के बीच अल्लाह का शुक्र अदा कर रहे हैं। इस दौरान रोजेदार और रोजे न रख पाने वाले भी नमाज पढ़कर फर्ज अदा कर रहे हैं। मस्जिदों और दरगाहों पर सामूहिक रूप से इफ्तार हो रही है। माह-ए-रमज़ान का नौवें रोजे की इफ्तार आज शाम दिन-छिपे होगी। रात में नमाज अदा की जाएगी।
वहीं, रमजानुल मुबारक पर मस्जिदों में तरावीह भी चल रही है। इसमें काफी संख्या में नमाजी प्रतिभाग कर रहे हैं। नमाजियों की सुविधा के अनुसार एक सप्ताह, 10 दिन, 27 दिन की तरावीह की नमाज का आयोजन किया जाता है। सबसे कम समय एक सप्ताह में तरावीह के दौरान कुरआन का पाठ किया जाता है। मस्जिदों की सफें नौजवानों, बुजुर्गों और बच्चों से भरी नजर आ रही हैं। महिलाएं घरों में इबादत कर रही हैं। आइए जानते हैं कि सातवें रोजे पर यूपी के प्रमुख शहरों में सहरी और इफ्तार का समय।
सहरी-इफ्तार का समय
लखनऊ- इफ्तार (10 मार्च) रोजा सोमवार सुन्नी 6:14 बजे शाम, शिया 6:24 बजे शाम
सहरी (11 मार्च) रोजा मंगलवार सुन्नी 4:57 बजे प्रात:, शिया 4:50 बजे प्रात:
अलीगढ़- इफ्तार (10 मार्च) सोमवार सुन्नी 6:26 बजे शाम, शिया 6:33 बजे शाम
सहरी (11 मार्च) मंगलवार सुन्नी 5:09 बजे प्रात:, शिया 5:07 बजे प्रात:
प्रयागराज- इफ्तार (10 मार्च) सोमवार सुन्नी 6:13 बजे शाम, शिया 6:22 बजे शाम
सहरी (11 मार्च) मंगलवार सुन्नी 4:52 बजे प्रात:, शिया 4:48 बजे प्रात:
बरेली- इफ्तार (10 मार्च) सोमवार सुन्नी 6:22 बजे शाम, शिया 6:30 बजे शाम
सहरी (11 मार्च) मंगलवार सुन्नी 5:05 बजे प्रात:, शिया 4:56 बजे प्रात:
कानपुर- इफ्तार (10 मार्च) सोमवार सुन्नी 6:17 बजे शाम, शिया 6:27 बजे शाम
सहरी (11 मार्च) मंगलवार सुन्नी 5:02 बजे प्रात:, शिया 4:53 बजे प्रात:
मेरठ- इफ्तार (10 मार्च) सोमवार सुन्नी 6:28 बजे शाम, शिया 6:37 बजे शाम
सहरी (11 मार्च) मंगलवार सुन्नी 5:12 बजे प्रात:, शिया 5:04 बजे प्रात:
मुरादाबाद- इफ्तार ( 10 मार्च) सोमवार सुन्नी 6:23 बजे शाम, शिया 6:33 बजे शाम
सहरी (11 मार्च) मंगलवार सुन्नी 5:06 बजे प्रात:, शिया 5:02 बजे प्रात:
वाराणसी- इफ्तार (10 मार्च) सोमवार सुन्नी 6:03 बजे शाम, शिया 6:15 बजे शाम
सहरी (11 मार्च) मंगलवार सुन्नी 4:55 बजे प्रात:, शिया 4:51 बजे प्रात:
गोरखपुर- इफ्तार (10 मार्च) सोमवार सुन्नी 6:08 बजे शाम, शिया 6:19 बजे शाम
सहरी (11 मार्च) मंगलवार सुन्नी 4:48 बजे प्रात:, शिया 4:52 बजे प्रात: