Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़Ramadan 2025 Eight Roja Iftar time 09 March Sehri 10 march Lucknow Bareilly Kanpur Meerut Varanasi Prayagraj Gorakhpur

Ramadan 2025: रमजान का आठवां रोजा, जानें यूपी के प्रमुख शहरों में आज इफ्तार और कल सहरी का समय

  • माह-ए-रमजान का आज आठवां रोजा है। आज रविवार को अपना आठवां रोजा रोजेदार दिन छिपने से पहले खोलेंगे। मस्जिदों और दरगाहों पर सामूहिक रूप से इफ्तार हो रही है। यूपी के शहरों में इफ्तार शाम को होगी। जानें समय।

Srishti Kunj हिन्दुस्तान, लखनऊSun, 9 March 2025 08:11 AM
share Share
Follow Us on
Ramadan 2025: रमजान का आठवां रोजा, जानें यूपी के प्रमुख शहरों में आज इफ्तार और कल सहरी का समय

Ramadan 2025 Sehri-Iftar Time: माह-ए-रमजान का आठवां रोजा आज यानी रविवार को है। रमजान के पवित्र महीने में रोजेदार भूख प्यास के बीच अल्लाह का शुक्र अदा कर रहे हैं। इस दौरान रोजेदार और रोजे न रख पाने वाले भी नमाज पढ़कर फर्ज अदा कर रहे हैं। मस्जिदों और दरगाहों पर सामूहिक रूप से इफ्तार हो रही है। माह-ए-रमज़ान का सातवें रोजे की इफ्तार आज शाम दिन-छिपे होगी। रात में नमाज अदा की जाएगी।

वहीं, रमजानुल मुबारक पर मस्जिदों में चल रही एक सप्ताह की तरावीह का समापन शुक्रवार देर रात में हुआ था। इसमें काफी संख्या में नमाजियों ने प्रतिभाग किया। नमाजियों की सुविधा के अनुसार एक सप्ताह, 10 दिन, 27 दिन की तरावीह की नमाज का आयोजन किया जाता है। सबसे कम समय एक सप्ताह में तरावीह के दौरान कुरआन का पाठ किया जाता है। मस्जिदों की सफें नौजवानों, बुजुर्गों और बच्चों से भरी नजर आ रही हैं। महिलाएं घरों में इबादत कर रही हैं। आइए जानते हैं कि सातवें रोजे पर यूपी के प्रमुख शहरों में सहरी और इफ्तार का समय।

ये भी पढ़ें:UP Weather: यूपी में बढ़ती गर्मी के बीच होली पर बदेलगा मौसम, 14 को बारिश के आसार

सहरी-इफ्तार का समय

लखनऊ- इफ्तार (09 मार्च) रोजा रविवार सुन्‍नी 6:13 बजे शाम, शिया 6:24 बजे शाम

सहरी (10 मार्च) रोजा सोमवार सुन्‍नी 4:58 बजे प्रात:, शिया 4:51 बजे प्रात:

अलीगढ़- इफ्तार (09 मार्च) रविवार सुन्नी 6:25 बजे शाम, शिया 6:32 बजे शाम

सहरी (10 मार्च) सोमवार सुन्नी 5:11 बजे प्रात:, शिया 5:00 बजे प्रात:

प्रयागराज- इफ्तार (09 मार्च) रविवार सुन्नी 6:13 बजे शाम, शिया 6:21 बजे शाम

सहरी (10 मार्च) सोमवार सुन्नी 4:52 बजे प्रात:, शिया 4:49 बजे प्रात:

बरेली- इफ्तार (09 मार्च) रविवार सुन्नी 6:22 बजे शाम, शिया 6:30 बजे शाम

सहरी (10 मार्च) सोमवार सुन्नी 5:06 बजे प्रात:, शिया 4:57 बजे प्रात:

कानपुर- इफ्तार (09 मार्च) रविवार सुन्नी 6:16 बजे शाम, शिया 6:26 बजे शाम

सहरी (10 मार्च) सोमवार सुन्नी 5:03 बजे प्रात:, शिया 4:54 बजे प्रात:

मेरठ- इफ्तार (09 मार्च) रविवार सुन्नी 6:28 बजे शाम, शिया 6:36 बजे शाम

सहरी (10 मार्च) सोमवार सुन्नी 5:13 बजे प्रात:, शिया 5:05 बजे प्रात:

मुरादाबाद- इफ्तार ( 09 मार्च) रविवार सुन्नी 6:23 बजे शाम, शिया 6:33 बजे शाम

सहरी (10 मार्च) सोमवार सुन्नी 5:07 बजे प्रात:, शिया 5:03 बजे प्रात:

वाराणसी- इफ्तार (09 मार्च) रविवार सुन्नी 6:03 बजे शाम, शिया 6:14 बजे शाम

सहरी (10 मार्च) सोमवार सुन्नी 4:57 बजे प्रात:, शिया 4:52 बजे प्रात:

गोरखपुर- इफ्तार (09 मार्च) रविवार सुन्नी 6:07 बजे शाम, शिया 6:18 बजे शाम

सहरी (10 मार्च) सोमवार सुन्नी 4:47 बजे प्रात:, शिया 4:53 बजे प्रात:

अगला लेखऐप पर पढ़ें