Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़Rain also became problem for railway passengers many trains were affected many trains including Awadh Assam were delayed

रेल यात्रियों के लिए भी आफत बनी बारिश, कई ट्रेनें प्रभावित, अवध आसाम समेत कई गाड़ियां हुईं लेट

  • यूपी के बरेली में बारिश के चलते शुक्रवार को अप-डाउन की तमाम ट्रेनें लेट थी। यात्रियों को काफी परेशान होना पड़ा। हालांकि शुक्रवार को यात्रियों की संख्या में 50 फीसदी से कमी देखी गई। रेलवे ने भी माना है, बारिश के कारण यात्रियों का आवागमन कम हुआ है।

Dinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, बरेलीFri, 13 Sep 2024 09:29 AM
share Share

तीन दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। बारिश का असर रेल यात्रियों पर भी दिखा। बारिश के चलते शुक्रवार को भी अप-डाउन की तमाम ट्रेनें लेट थी। यात्रियों को काफी परेशान होना पड़ा। हालांकि शुक्रवार को यात्रियों की संख्या में 50 फीसदी से कमी देखी गई। रेलवे ने भी माना है, बारिश के कारण यात्रियों का आवागमन कम हुआ है।

रेलवे के मुताबिक, शुक्रवार को डाउन लाइन पश्चिम दिशा से आने वाली (15910) अवध आसाम एक्सप्रेस पांच घंटा लेट हो गई। दोपहर 12.18 बजे न आकर शाम तक पांच बजे के बाद पहुंची। (14229) हरिद्वार एक्सप्रेस सुबह 8.41 बजे बरेली नहीं पहुंची। यात्रियों ने जब पता किया तो बताया गया, यह ट्रेन तो 3:35 घंटा विलंब से दोपहर 12.22 बजे आएगी। ट्रेन करीब साढ़े बारह बजे पहुंची। (04020) आनंद विहार स्पेशल करीब दो घंटा लेट थी, जो 15.30 बजे तक बरेली पहुंचेगी। यहां तक (15074) त्रिवेणी एक्सप्रेस 11.25 बजे निर्धारित समय पर नहीं आई। 12 बजे के बाद जंक्शन पहुंची। रेल अधिकारियों का कहना है, लगातार बारिश हो रही है, इसलिए ट्रेनों की रफ्तार आधी कर दी गई है। इसलिए ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है। बारिश के कारण काफी यात्रियों में कमी आई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें