पेयजल संकट से पीड़ित आधे परिवारों को राहत, बाकी परेशान
Prayagraj News - कालिंदीपुरम में शनिवार को एक हजार परिवारों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। एक नलकूप की मरम्मत के बाद लगभग 500 घरों में जलापूर्ति बहाल हुई, जबकि दूसरे नलकूप की मरम्मत का काम जारी रहा। इसके कारण कई...

कालिंदीपुरम में शनिवार को पेयजल संकट की चपेट में आए एक हजार परिवारों में आधे को राहत मिल गई है। आधे घरों में दूसरे दिन भी पानी का संकट बना रहा। क्षेत्र के दो बड़े नलकूप खराब हुए थे। बीती रात एक नलकूप की मरम्मत कर दी गई। दूसरे नलकूप की मरम्मत का काम देर रात तक जारी रहा। एक नलकूप की मरम्मत शनिवार देर रात की गई, लेकिन जलापूर्ति रविवार दूसरे पहर शुरू हो पाई। नलकूप सुबह पानी नहीं उठा पा रहा था। अवकाश के दिन सुबह पानी नहीं मिलने से अफरा-तफरी मची रही। शाम को एक नलकूप से लगभग पांच सौ घरों में जलापूर्ति बहाल हुई।
क्षेत्र के पार्षद गुलाब सिंह पटेल ने बताया कि कालिंदीपुरम के घरों में जलापूर्ति बहाल हो गई है। नगर निगम कार्यकारिणी के पूर्व उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह के अनुसार दूसरे नलकूप की शाम तक मरम्मत नहीं होने से लगभग 500 घरों में 36 घंटे बाद भी संकट बना रहा। देर रात नलकूप से आपूर्ति शुरू होने का दावा किया जा रहा था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।