Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़प्रयागराजPrayagraj Junction Redevelopment Train Operations Shifted to Chheoki Station Till October 25

25 अक्तूबर तक छिवकी से संचालित होंगी 26 ट्रेनें

प्रयागराज जंक्शन के पुनर्विकास कार्य के चलते 26 ट्रेनों का संचालन 25 अक्तूबर तक छिवकी स्टेशन से किया जाएगा। चोपन एक्सप्रेस भी 23 अक्तूबर तक निरस्त रहेगी। पहले काम 15 अगस्त तक पूरा करने की योजना थी।

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजSat, 17 Aug 2024 05:59 AM
share Share

प्रयागराज। प्रयागराज जंक्शन के पुनर्विकास के काम के कारण छिवकी स्टेशन शिफ्ट की गईं 26 ट्रेनों का संचालन 25 अक्तूबर तक प्रयागराज छिवकी से ही होगा। वहीं चोपन एक्सप्रेस भी 23 अक्तूबर तक निरस्त रहेगी। प्रयागराज जंक्शन पर निर्माण कार्य चल रहा है। 12 जून से शुरू काम पहले 25 जुलाई, फिर 15 अगस्त तक पूरा करने की बात कही गई थी। फिलहाल रेलवे प्रशासन ने निर्णय लिया है कि इन 26 ट्रेनों का संचालन 25 अक्तूबर तक प्रयागराज छिवकी से ही किया जाएगा। ट्रेन नंबर 13309 चोपन -प्रयागराज व 13310 प्रयागराज-चोपन का निरस्तीकरण भी 23 अक्तूबर तक बढ़ाया है। पंडित दीनदयाल उपध्याय-सूबेदारगंज के बीच चलने वाली मेमू भी प्रयागराज छिवकी से ही मिलेगी।

प्रयागराज जंक्शन की इन ट्रेनों का छिवकी स्टेशन से होगा संचालन

- 15560 अहमदाबाद -दरभंगा साप्ताहिक - 25 अक्तूबर

- 15559 दरभंगा -अहमदाबाद साप्ताहिक - 23 अक्तूबर

- 15018 गोरखपुर -लोकमान्य तिलक काशी एक्स्प्रेस - 24 अक्तूबर

- 15017 लोकमान्य तिलक ट.-गोरखपुर काशी एक्सप्रेस - 23 अक्तूबर

- 15267 रक्सौल-लोकमान्य तिलक - 26 अक्तूबर

- 15268 लोकमान्य तिलक ट.- रक्सौल - 21 अक्तूबर

- 11037 पुणे -गोरखपुर साप्ताहिक - 24 अक्तूबर

- 11038 गोरखपुर -पुणे साप्ताहिक - 26 अक्तूबर

- 11033 पुणे -दरभंगा साप्ताहिक - 23 अक्तूबर

- 11034 दरभंगा -पुणे साप्ताहिक - 25 अक्तूबर

- 18609 रांची -लोकमान्य तिलक- 23 अक्तूबर

- 18610 लोकमान्य तिलक ट.-रांची साप्ताहिक - 25 अक्तूबर

- 22131 पुणे -बनारस ज्ञानगंगा एक्सप्रेस - 21 अक्तूबर

- 22132 बनारस -पुणे ज्ञानगंगा एक्सप्रेस - 23 अक्तूबर

- 19421 अहमदाबाद -पटना साप्ताहिक - 20 अक्तूबर

- 19422 पटना -अहमदाबाद साप्ताहिक - 22 अक्तूबर

- 01025 दादर -बलिया - 23 अक्तूबर

- 01026 बलिया -दादर - 23 अक्तूबर

- 01027 दादर -गोरखपुर - 24 अक्तूबर

- 01028 गोरखपुर -दादर - 24 अक्तूबर

- 07651 जालना -छपरा साप्ताहिक - 23 अक्तूबर

- 07652 छपरा – जालना साप्ताहिक - 25 अक्तूबर

- 05193 छपरा -पनवेल - 24 अक्तूबर

- 05194 पनवेल -छपरा साप्ताहिक - 25 अक्तूबर

- 04151 कानपुर सेंट्रल -लोकमान्य तिलक - 25 अक्तूबर

- 04152 लोकमान्य तिलक ट.-कानपुर सेंट्रल - 26 अक्तूबर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें