कर्नल सोफिया पर की गई टिप्पणी पर जताया रोष
Prayagraj News - मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी से कांग्रेसियों में रोष फैल गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और मंत्री के खिलाफ पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि यह...

मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी से कांग्रेसियों ने रोष जताया है। गुरुवार को शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फुजैल हाशमी की अगुवाई में कलक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेसियों ने मंत्री के बयान पर विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति संबोधित पत्र अपर नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। अध्यक्ष फुजैल हाशमी ने कहा कि देश की शान कर्नल सोफिया कुरैशी का अपमान पूरे भारत की नारी शक्ति और भारतीय सेना का अपमान है। शहर पहुंचे राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि यह सिर्फ कर्नल सोफिया का ही अपमान नहीं है, बल्कि हमारे सशस्त्र बलों का भी अपमान है।
इस दौरान मुकुंद तिवारी, हरिकेश त्रिपाठी, सुधाकर तिवारी, किशोर वार्ष्णेय, हसीब अहमद, विवेकानंद पाठक, संजय तिवारी, मानस शुक्ला, अरशद अली, अनूप त्रिपाठी, परवेज सिद्दीकी, राम मनोरथ सरोज, मो. फरहान, प्रतिमा त्रिपाठी, मो. हसीन, सरताज अहमद, राजकुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।