Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsAlumni Inspire Students at Maharishi Patanjali Vidya Mandir
कड़ी मेहनत, धैर्य से खुलती है सफलता की राह
Prayagraj News - महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर के पूर्व छात्रों ग्रुप कैप्टन अंगद प्रताप सिंह और कर्नल अभिषेक सिंह ने छात्र-छात्राओं के साथ संवाद किया। अंगद प्रताप इसरो के मानव रहित अंतरिक्ष उड़ान मिशन के लिए चुने गए...
Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजThu, 20 Feb 2025 09:34 PM

महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर के दो पुरा छात्रों ने गुरुवार को विद्यालय में पहुंचकर छात्र-छात्राओं के साथ संवाद किया। इनमें 2000 बैच के पूर्व छात्र ग्रुप कैप्टन अंगद प्रताप सिंह और कर्नल अभिषेक सिंह शामिल रहे। ग्रुप कैप्टन अंगद प्रताप सिंह भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के नेतृत्व में भारत के पहले मानव रहित अंतरिक्ष उड़ान मिशन के लिए चुने गए हैं। कर्नल अभिषेक हैदराबाद में तैनात हैं। कहा कि कड़ी मेहनत, धैर्य, विद्वता, जुनून से सफलता की राह खुलती है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अल्पना डे, डॉ. कृष्णा गुप्ता आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।