Notification Icon

युवती ने फांसी लगाकर दी जान

बाघराय, हिन्दुस्तान संवाद। 21 वर्षीय सोनी सरोज ने शादी से पहले फांसी लगाकर जान दी। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिवार में शोक की लहर है। सोनी की चाची ने दरवाजा नहीं खुलने पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडाThu, 19 Sep 2024 12:53 PM
share Share

बाघराय, हिन्दुस्तान संवाद। किसी बात से नाराज युवती ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बाघराय थाना क्षेत्र के चकवड़ गोसाई का पुरवा गांव निवासी शिव कुमार सरोज की 21 वर्षीय बेटी सोनी सरोज की शादी 9 दिसंबर को होनी थी। बुधवार रात वह खाना खाकर अपने कमरे में सोने चली गई। रात में सोनी ने पंखे के सहारे फांसी लगा लिया। सुबह देरतक नहीं उठी तो परिजनों को आशंका हुई। करीब सात बजे सोनी की चाची शर्मिला जगाने पहुंची तो दरवाजा नहीं खुला। धक्का मारकर दरवाजा खोला गया तो सोनी फंदे पर लटक रही थी। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो उसे नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा। बेटी की मौत पर पिता शिव कुमार, मां रेखा देवी, भाई अंकित, पंकज का रो रो कर हाल बेहाल है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें