Notification Icon

मानधाता में जंगली जानवर ने बछिया को बनाया निवाला

प्रतापगढ़ के मानधाता में जंगली जानवरों ने एक तीन माह की बछिया का शिकार किया। रात में कुत्तों की भौंकने पर लोग जागे और देखा कि जंगली जानवर बछिया का मांस खा चुके थे। गांव में भय का माहौल है और लोग वन...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडाMon, 16 Sep 2024 04:44 PM
share Share

प्रतापगढ़, संवाददाता। जिले में जंगली जानवरों का खौफ कम नहीं हो रहा है। रविवार रात मानधाता के उड़ी का डीह में जंगली जानवरों तीन माह की बछिया (गाय का बच्चा) को निवाला बना लिया। कुत्तों के भौंकने पर लोग जगे तो जंगली जानवरों को करीब के खेत में बोई गई चरी में भागते हुए देखा। बछिया मर गई थी। उक्त गांव निवासी मंगल पांडेय ने रविवार रात घर के बाहर गाय के पास उसकी तीन माह की बछिया भी बांधी थी। रात दो बजे ज्यादा कुत्ते भौंकने लगे तो मंगल के घर वालों के साथ ही आसपास के लोग भी जग गए। मंगल के घर वालों ने देखा तो जंगली जानवर बछिया के पास से करीब के खेत में बोई गई चरी में चले गए। जंगली जानवर बछिया का मांस खा गए थे। रात में ही गांव के लोग भी पहुंचे और चरी के खत में जंगली जानवर की खोजबीन की लेकिन वे नहीं मिले। रात में सूचना पर पुलिस पहुंची थी हालांकि लोगों ने वन विभाग को जानकारी नहीं दी। मानधाता इलाके में भी जंगली जानवर के हमले से लोगों में भय बढ़ गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें