Teenager and Married Woman Commit Suicide in Separate Incidents in Jethwara अलग घटनाओं में किशोरी और विवाहिता ने फांसी लगा दी जान, Pratapgarh-kunda Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda NewsTeenager and Married Woman Commit Suicide in Separate Incidents in Jethwara

अलग घटनाओं में किशोरी और विवाहिता ने फांसी लगा दी जान

Pratapgarh-kunda News - जेठवारा में एक किशोरी और विवाहिता ने अलग-अलग घटनाओं में आत्महत्या कर ली। 16 वर्षीय किशोरी का शव नीम के पेड़ से लटका मिला, जबकि 25 वर्षीय खुशबू ने कमरे में फांसी लगाई। पुलिस जांच कर रही है। किशोरी की...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडाSat, 5 April 2025 12:01 AM
share Share
Follow Us on
अलग घटनाओं में किशोरी और विवाहिता ने फांसी लगा दी जान

जेठवारा, हिन्दुस्तान संवाद अलग अलग घटनाओं में एक किशोरी और एक विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने उनके शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। किशोरी की खुदकुशी की वजह नहीं पता चली।

जेठवारा थानाक्षेत्र के जगदीशपुर निवासी 16 वर्षीय किशोरी कक्षा 9 की छात्रा थी। शुक्रवार सुबह उसका शव उसके घर के पास नीम के पेड़ से लटकता मिला। परिजनों ने पुलिस को बताया कि रात में वह लोग एक बजे तक गेहूं काट रहे थे। इसके बाद ही उसने फांसी लगाई है। मामले की पुलिस छानबीन कर रही है।

दूसरी घटना में बंसी के पुरवा निवासी किशोर की 25 वर्षीय पत्नी खुशबू ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। चर्चा रही कि वह समूह से कर्ज लेती थी। कर्ज के विवाद में आत्महत्या की चर्चा रही। 2019 में उसकी शादी हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। सबका रो रोकर बुरा हाल है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।