Notification Icon

ब्यूटी पार्लर की संचालक से किया दुराचार, बनाई वीडियो क्लिप

ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिला को धमकाकर मकान मालिक का बेटा छह महीने से दुराचार कर रहा था। इसके लिए उसे चाय में नशीली गोली पिलाई जाती थी। आरोपित ने संबंध बनाने के दौरान वीडियो क्लिप भी बना ली। विरोध...

हिन्दुस्तान टीम प्रतापगढ़ - कुंडाMon, 26 June 2017 04:37 PM
share Share

ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिला को धमकाकर मकान मालिक का बेटा छह महीने से दुराचार कर रहा था। इसके लिए उसे चाय में नशीली गोली पिलाई जाती थी। आरोपित ने संबंध बनाने के दौरान वीडियो क्लिप भी बना ली। विरोध करने पर उसे यूट्यूब पर अपलोड करने की धमकी दे रहा था। आरोपित ने ब्यूटी पार्लर संचालिका पर शादी का दबाव बनाया। इनकार पर दो लाख की चोरी का आरोप लगाकर जमकर पीटा और थाने पहुंचा दिया। वहां सीओ ने उसकी पीड़ा सुनी और आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। लालगंज इलाके के एक गांव में रहनेवाली युवती (18) डेरवा बाजार में किराए की दुकान में ब्यूटी पार्लर चलाती है। रविवार देर शाम उसके मकान मालिक सहित कई लोगों ने दो लाख रुपये चोरी का आरोप लगाते हुए जमकर पीटा और थाने पहुंचा दिया। सोमवार सुबह थाने पहुंचकर सभी मुकदमा दर्ज करने के लिए हंगामा कर रहे थे। इसी दौरान डेरवा की ओर जा रहे सीओ सदर राम आशीष यादव अचानक थाने पहुंच गए। हंगामा करने वालों को शांत कराते हुए सीओ ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद सीओ ने आरोपित युवती से पूछताछ की तो उसने चौंकाने वाली जानकारी दी। युवती ने बताया कि छह माह में मकान मालिक के बेटे ने उसे कई बार चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुराचार किया है। आरोपित ने सम्बंध बनाने के दौरान मोबाइल फोन से वीडियो क्लिप भी बना ली है। वीडियो क्लिप की आड़ में अक्सर आरोपित उसके साथ मनमानी करता था। पंद्रह दिन से उसके साथ शादी करने का दबाव आरोपित बना रहा था। रविवार को उसने शादी से इनकार कर दिया। इस पर आरोपित ने वीडियो को यूट्यूब पर अपलोड करने की धमकी दी। इसके बाद आरोपित व उसके पिता के साथ बाजार के लोगों ने उस पर चोरी का झूठा आरोप लगाकर उसे पीटकर थाने पहुंचा दिया। जांच के बाद बिफरे सीओ ने जेठवारा एसओ को जमकर फटकार लगाते हुए पीड़ित युवती की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज कराया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें