Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsPriest Accused of Molesting 7-Year-Old Girl at Religious Site Arrest Made

सात वर्षीय मासूम के साथ पुजारी ने छेड़छाड़ कर किया दुष्कर्म का प्रयास

Pilibhit News - एक पुजारी ने धार्मिक स्थल पर पानी लेने गई 7 वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ की। बच्ची ने घर आकर परिजनों को बताया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। आरोपी की उम्र 78 वर्ष है और उसे हिरासत...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतWed, 23 April 2025 07:33 PM
share Share
Follow Us on
सात वर्षीय मासूम के साथ पुजारी ने छेड़छाड़ कर किया दुष्कर्म का प्रयास

धार्मिक स्थल के एक पुजारी ने नल पर पानी लेने गई सात वर्षीय मासूम के साथ छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकत की। मासूम बालिका ने घर आकर परिजनों को जानकारी दी। पुलिस ने मासूम बच्ची की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की उम्र लगभग 78 वर्ष हैं। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। थाना अमरिया क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने अमरिया थाना पुलिस को तहरीर दी। जिसमें कहा कि 22 अप्रैल को उसकी सात वर्षीय पुत्री थाना अमरिया क्षेत्र के कस्बे में स्थित एक धार्मिक स्थल पर शाम के समय नल पर पानी लेने गई थी। वहां पर मौजूद पुजारी श्याम लाल पुत्र छदम्मी लाल निवासी ग्राम चठिया भैंसहा थाना अमरिया ने उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकत की। किसी तरह उसकी पुत्री आरोपी के चंगुल से छूटकर घर पर वापस आई। और जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद परिवार के लोग पीड़िता को लेकर अमरिया थाने पहुंचे। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, दुष्कर्म का प्रयास और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक अमरिया प्रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। किशोरी का मेडीकल कराया जा रहा है। उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। आरोपी के खिलाफ कड़ी काननूी कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें