Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़पीलीभीतPolice Arrests Main Accused in Jahangabad Rape Case Promising Marriage

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला युवक गिरफ्तार

जहानाबाद में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अजय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि अजय ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतSun, 15 Sep 2024 01:04 PM
share Share

जहानाबाद। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना जहानाबाद क्षेत्र के एक गांव की निवासी युवती ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमे कहा गया था कि उसको गांव के ही अजय नाम के युवक ने अपने प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद शादी करने से मुकर गया। जब युवती ने युवक के परिजनों से बातचीत की तो उन्होंने भी शादी करने से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद उसको पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपी अजय,वीरपाल,विजय,जमुना देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि इस मामले में आरोपी अजय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों के बारे में विवेचना की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें