Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़पीलीभीतInauguration of Namo Exhibition Celebrating PM Modi s Journey

प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित नमो प्रदर्शनी का शुभारम्भ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित नमो प्रदर्शनी का शुभारम्भ हुआ। प्रदर्शनी में उनके बचपन से लेकर अब तक की यात्रा का चित्रण किया गया। मुख्य अतिथि मनीष अग्रवाल ने कहा कि मोदी जी का जीवन...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतThu, 19 Sep 2024 07:46 PM
share Share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित नमो प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया गया। लोगों ने प्रदर्शनी। मुख्य अतिथि के रूप में बृज क्षेत्र के सह कोष प्रमुख मनीष अग्रवाल व विशिष्ट अतिथि अनुसूचित वर्ग आयोग के सदस्य संजय सिंह रहे I प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री के बचपन से लेकर अब तक की उनकी यात्रा का पूरा चित्रण प्रदर्शनी के माध्यम से किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित फ़िल्म का भी प्रदर्शन हुआ। मुख्य अतिथि मनीष अग्रवाल ने कहा बताया कि मोदी जी का पूरा जीवन हम सब के लिए प्रेरणादायक है I जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने कहा कि मोदी जी ने विभिन्न अभावो के होते हुए भी विश्व के सबसे ज्यादा लोकप्रिय प्रधानमंत्री बनने तक की यात्रा पूरी की है। प्रदर्शनी के संयोजक अभिमन्यु गंगवार ने बताया कि ये प्रदर्शनी तीन दिन लागी रहेगी, जिसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चों को प्रदर्शनी दिखाई जायेगी। इसके अलावा उन्होंने नगर के नागरिकों से भी प्रदर्शनी में आने की अपील की है I कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह , जिला महामंत्री लेखराज भारती , नगर पालिका पीलीभीत की चेयरमैन आस्था अग्रवाल , अभिमन्यु गंगवार , सुमित गंगवार , अकलीम मलिक , मुकेश गुप्ता , पुष्पा शुक्ला , मनोज मिश्र , नागेंद्र प्रताप , विकास देव , मिथुन मिश्रा समेत भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें