Gayatri Yagya and Rituals Held at Gayatri Shaktipith in Haridwar गायत्री शक्तिपीठ पर किया गया महायज्ञ, Pilibhit Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsGayatri Yagya and Rituals Held at Gayatri Shaktipith in Haridwar

गायत्री शक्तिपीठ पर किया गया महायज्ञ

Pilibhit News - शान्ति कुंज हरिद्वार द्वारा संचालित गायत्री शक्तिपीठ पर गायत्री यज्ञ एवं संस्कार सम्पन्न हुए। बड़ी संख्या में परिजनों ने यज्ञ में आहुतियां लगाईं। मुख्य प्रबन्ध ट्रस्टी सत्यपाल सिंह यादव ने कहा कि...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतMon, 19 May 2025 01:16 AM
share Share
Follow Us on
गायत्री शक्तिपीठ पर किया गया महायज्ञ

शान्ति कुंज हरिद्वार द्वारा संचालित गायत्री शक्तिपीठ पर गायत्री यज्ञ एवं संस्कार सम्पन्न हुए, बड़ी संख्या में परिजनों ने यज्ञ में आहुतियां लगाईं, अपने परिवार, समाज ,राष्ट्र के उत्थान एवं नवनिर्माण की कामना की।इस अवसर पर संस्कार भी सम्पन्न हुए। कार्यक्रम में मुख्य प्रबन्ध ट्रस्टी सत्यपाल सिंह यादव ने कहा कि गायत्री परिवार ही ऐसी संस्था है जिसमें व्यक्ति निर्माण, परिवार निर्माण, समाज निर्माण कर मानव में देवत्व के उदय एवं धरती पर स्वर्ग के अवतरण की अवधारण नहीं बल्कि संकल्प है। आरती, जयघोष, यज्ञ परिक्रमा एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम परिवराजक राजेंद्र कुमार ने सम्पन्न कराया, इस अवसर पर प्रताप सिंह, देवकीनंदन, रामपाल गंगवार, श्रीपाल सिंह, सरला देवी, गंगा देवी, गायत्री देवी, विमला देवी, लज्जावती आदि रहे

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।