पत्नी से मारपीट,रिपोर्ट दर्ज
Pilibhit News - ज्ञान देवी ने थाना न्यूरिया पुलिस को शिकायत दी, जिसमें उसने कहा कि उसके पति राजीव कुमार ने शादी के बाद से उसे प्रताड़ित किया। 6 मई को राजीव ने उसे गालियाँ दीं और पिटाई की, जान से मारने की धमकी भी दी।...

थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम जैतपुर निवासी ज्ञान देवी पत्नी राजीव कुमार ने थाना न्यूरिया पुलिस को तहरीर दी। जिसमे कहा गया कि उसकी शादी वर्ष 2024 में थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम मुडिया रातनपुरी निवासी राजीव कुमार पुत्र संतराम के साथ हुई थी। राजीव कुमार शादी के बाद से ही उसको प्रताड़ित करता है। जिस कारण उसने कोर्ट में वाद दायर कर ररखा है। लोगों के समझाने पर वह अपनी ससुराल वापस चली गई। छह मई को उसके पति ने उसके साथ गाली गलौच करते हुए पिटाई कर दी। जान से मारने की धमकी दी। न्यूरिया पुलिस ने तहरीर के आधार पर महिला का मेडीकल कराकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।