सेना पर अमर्यादित टिप्पणी करने पर कांग्रेसियों ने किया जोरदार प्रदर्शन
Pilibhit News - उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और मंत्री विजय शाह द्वारा सेना अधिकारी सोफिया कुरैशी के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा...

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर सेना की अधिकारी सोफिया कुरैशी और सेना को अपमानित करने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और कैबिनेट मंत्री विजय शाह द्वारा की गई टिप्पणी पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा और नगर अध्यक्ष श्रीकृष्ण गंगवार के नेतृत्व में तहसील सदर गेट पर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के समय जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री ने भारत की सेना अैर देश की बेटी सेना की अधिकारी सोफिया कुरैशी के बारे में मर्यादित टिप्पणी करते हुए अपराध किया है। उनके द्वारा भारतीय सेना का अपमान किया गया है।
ऐसे उप मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री के तत्काल बर्खास्त करते हुए जेल भेजना चाहिए। प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सैयद तौकीर अहमद, प्रदेश सचिव ईश्वर दयाल पासवान, पीसीसी सदस्य यूसुफ मलिक, प्रवक्ता हेमंत मिश्रा, छात्र कांग्रेस अध्यक्ष राजेश वर्मा, उपाध्यक्ष वासुदेव ठाकुर, बरखेड़ा ब्लाक के अध्यक्ष् हरीश मौर्य, सोशल मीडिया प्रभारी दानिश हसन, अल्पसंख्यक कांग्रेस के ताहिद सिद्दीकी, नरेश शुक्ला, मोहम्मद सिद्दीक उस्मानी, मरौरी ब्लाक के अध्यक्ष कुंवरसेन पासवान, इश्तियाक अहमद अंसारी, कमल कुमार गौड़, अतहर उस्मानी, मोहम्मद जुल्फिकार, शकील नूरी, मोहम्मद नोमान, लेखराज राठौर, बृजेश् द्विवेदी आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।