Complaint Against Illegal Occupation of Chak Marg in Maholiya Village महोलिया में चकमार्ग पर अवैध कब्जा, छह माह से पैमाइश में देरी, Pilibhit Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsComplaint Against Illegal Occupation of Chak Marg in Maholiya Village

महोलिया में चकमार्ग पर अवैध कब्जा, छह माह से पैमाइश में देरी

Pilibhit News - महोलिया गांव में चकमार्ग पर अवैध कब्जा और लेखपाल द्वारा माप न करने के खिलाफ मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी से शिकायत की गई है। रामपाल ने बताया कि उसके खेत के लिए चकमार्ग दर्ज है, लेकिन टेहरी गांव के कुछ...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतSun, 15 June 2025 03:27 AM
share Share
Follow Us on
महोलिया में चकमार्ग पर अवैध कब्जा, छह माह से पैमाइश में देरी

महोलिया गांव में चकमार्ग पर अवैध कब्जा व लेखपाल द्वारा माप न करने के मामले में मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी से शिकायत की गई है। गांव निवासी रामपाल ने बताया कि उसके खेत पर आने जाने के लिये राजस्व अभिलेखों में चकमार्ग दर्ज है। जिसको टेहरी गांव के कुछ लोगों में अवैध कब्जा कर खेत में मिला लिया। अब उसे व तमाम अन्य किसानों को खेत तक आवागमन में दिक्कतें हो रहीं हैं। चकमार्ग की पैमाइश के लिये पिछले 6 माह से वो जिलाधिकारी मुख्यमंत्री के अलावा समाधान दिवस, तहसील दिवस आदि में तमाम शिकायत कर चुका है, लेकिन अब तक लेखपाल पैमाइश करने नहीं आ रहे।

फरवरी में शिकायत के बाद लेखपाल ने लिखित रूप से अवगत कराया कि गेहूं कटने के बाद पैमाइश की जायेगी। लेकिन अब भी नहीं आये। परेशान ग्रामीण शनिवार को जिपंस. नरेंद्र प्रताप सिंह से मिले। उनसे चकमार्ग की पैमाइश की मांग। जिपंस. ने ग्रामीणों संग जिलाधिकारी से मिलने की बात कही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।