Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़पीलीभीतBJP Strengthens Membership Drive in Gujarat Former CM Vijay Rupani Highlights Party Discipline and Goals

भाजपा में अनुशासन और लोकतंत्र है : रुपाणी

गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी ने भाजपा के अनुशासन और लोकतंत्र की बात की। उन्होंने 11 से 17 सितंबर तक चलाए गए सदस्यता अभियान में 65 हजार नए सदस्यों के जोड़ने की जानकारी दी। पं. दीनदयाल उपाध्याय की...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतWed, 18 Sep 2024 07:34 PM
share Share

गुजरात के पूर्व सीएम और पंजाब में भाजपा के प्रभारी विजय रुपाणी ने कहा कि भाजपा अनुशासित पार्टी हैं और यहां लोकतंत्र है। पार्टी को निरंतर मजबूत बनाने में सभी को योगदान देना चाहिए। बुधवार को बरखेड़ा में चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल के आवास पर सदस्यता अभियान के उपरांत शहर में डॉ पीडी सिंह सभागार में आयोजित राष्ट्रीय सदस्यता अभियान में पूर्व सीएम रुपाणी ने कहा कि 11 से 17 सितंबर तक विशेष अभियान चलाया गया था। जिले में 65 हजार सदस्य अब तक बनाए जा चुके हैं। 25 सितंबर तक पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती तक लगभग डेढ़ लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य सभी पदाधिकारी साकार करें। उपरांत पार्टी कार्यालय पर पंजाब के प्रभारी रुपाणी ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर लगभग पांच करोड़ सदस्य बन चुके हैं। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष दिग्विजय शाक्य ने कहा कि प्रधानमंत्री की अगुवाई में देश तेजी से मजबूत अर्थव्यवस्था बन रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने कहा कि हर बूथ पर 200 का लक्ष्य संगठन द्वारा निर्धारित किया गया है और जिले में तीन लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य है। भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो कार्यकर्ता के बल पर चुनाव जितती है। जिला प्रभारी गुलशन आनन्द, बरखेड़ा विधायक प्रवक्तानंद, बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा, पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, पालिकाध्यक्ष डा.आस्था अग्रवाल, गुरभाग सिंह, ब्लॉक प्रमुख अशोक शर्मा, गोकुल प्रसाद, तुलाराम लोधी, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा सोनू वाल्मीकि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें