ªविधानसभा चुनाव में जद यू को मिले 20 सीटें : शैलेन्द्र
Padrauna News - कुशीनगर में जनता दल युनाइटेड (जदयु) ने विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने पार्टी पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की हैं। जदयु ने भाजपा से 20...

सचित्र- प्रदेश प्रभारी व बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार के साथ मंत्रणा करते प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह गहरवार Üð। फाइल फोटो। कुशाीनगर। विधान सभा चुनाव को देखते हुए जनता दल युनाइटेड ने प्रदेश में अपनी तैयारियां तेज कर दी है। लखनऊ में आयोजित पार्टी के कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी व बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने पार्टी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी है। उक्त जानकारी जदयु के प्रदेश उपाध्यक्ष कुंवर शैलेन्द्र सिंह गहरवार ने दी। उन्होंने बताया कि जनता दल युनाइटेड बिहार में अपनी लोककल्याणकारी योजनाओं को लेकर वहां की लोकप्रिय पार्टी है। मुख्यमंत्री नितिश कुमार की नीतियों व योजनाओं का लाभ जिस प्रकार बिहार की जनता को मिल रहा हैं उसकी चर्चा प्रदेश के सीमावर्ती जनपदों में जो बिहार से सटे है वहां सुनने को मिल रही है। उत्तर प्रदेश की जनता भी नीतिश कुमार की लोक कल्याणकारी नितियों से काफी खुश है ऐसे में यदि भाजपा गठबंधन विधानसभा चुनाव में जदयु को बिहार से सटी 20 बिधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का अवसर देती है तो निश्चय भाजपा को सरकार बनाने में उसका पूरा लाभ मिलेगा। श्री गहरवार ने बताया कि बावत उन्होंने प्रदेश प्रभारी श्रवण कुमार के माध्यम से पार्टी के मुखिया नीतिश कुमार 20 विधानसभा सीटों की मांग पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा होता है तो जदयु कार्यकर्ताओं का भी मनोबल बढ़ेगा और वह पूरे मनोयोग से भाजपा कार्यकर्ता के साथ हर विधानसभा में मजबूती के साथ अपनी सहभागिता निभाएंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।